थेरगांव, 25 अगस्त (आ.प्र.)
थेरगांव एवं गणेशनगर बाेपखेल पुणे, पीसीएमसी में गायत्री परिवार पुणे की युवा टीम द्वारा श्रावण मास के अवसर पर ‘संगीतमय महारुद्राभिषेक’ का भव्य एवं दिव्य आध्यात्मिक आयाेजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ . इन दिव्य कार्यक्रमाें में 800 से अधिक श्रद्धालुओं ने उपस्थित हाेकर सामूहिक उपासना, मंत्राेच्चार, भक्ति संगीत एवं ध्यान के माध्यम से वातावरण काे शिवमय बना दिया .
गायत्री चेतना केन्द्र, वाघाेली के व्यवस्थापक साेमदेव पट्टैया ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं काे चेतना केंद्र की गतिविधियाें से अवगत कराया. साथ ही स्थानीय ज़ाेनल समन्वयक हेमंत जाेगलेकर ने इसे एक आदर्श कार्यक्रम बताते हुए इसकी सफलता पर समस्त युवा टीम की भरपूर सराहना की. कार्यक्रम में ‘शान्तिकुंज’ के प्रतिनिधि डाॅ. रमेश अभिलाषी की विशेष उपस्थिति रही, जिन्हाेंने शिव-तत्व के महत्व और अशिव त्याग संकल्प हेतु सभी श्रद्धालुओं काे प्रेरित किया. इस कार्यक्रम में कई परिजनाें ने अपनी बुराइयाें का त्याग किया और राष्ट्र उत्थान हेतु समयदान तथा अंशदान का संकल्प लिया.