अयाेध्या, 26 अगस्त (वि.प्र.)
राम मंदिर के पूर्व महासचिव चंपत राय की डायरी की चाैंकाने वाली बातें सामने आई हैं. सूत्राें के मुताबिक, डायरी में उन्हाेंने लिखा है कि चढ़ावा चाेरी का मामला सामने आने के तुरंत बाद एफआईआर इसलिए नहीं कराई, क्याेंकि उन्हें आशंका थी कि जांच में मामला लंबा खिंच सकता है. इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है. चंपत राय ने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं. उन्हाेंने कहा- उन्हाेंने मीडिया चैनल काे दिए इंटरव्यू में चढ़ावा चाेरी काे डकैती करार दिया.
इससे समाज में गलत संदेश गया.
इसलिए एक संत ने मुझसे बातचीत के दाैरान नृपेंद्र मिश्र काे खलनायक कहा था.
चंपत राय ने डायरी में सवाल उठाए हैं कि नृपेंद्र मिश्रा जैसे अनुभवी व्यक्ति ने चार दिनाें में 14 चैनलाें से बातचीत क्याें और किसके इशारे पर की.