माहेेशरी समाज के परिवारों के लिए ‌‘दस्तावेज शिविर‌’ संपन्न

    27-Aug-2026
Total Views |

VDA
शिवाजीनगर, 26 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
माहेेशरी समाज के जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका से जुड़ी चुनौतियों से उबरने में सहयोग देने के उद्देश्य से शुरु किए गए महेश सेफ्टी नेट के अंतर्गत शनिवार (22 अगस्त) को विशेष कार्यक्रम और सेवा शिविर का आयोजन किया गया. यहां, 84 जरूरतमंद परिवारों को किराना किट वितरित की गईं. साथ ही दपतावेज शिविर के माध्यम से अनेक परिवारों के आवश्यक दपतावेजों से जुड़े कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए. इससे उन्हें आगे की सरकारी एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच बनाने में सहायता मिलेगी. ताराचंद रामनाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम माहेेशरी विद्या प्रचारक मंडल, मॉडल कॉलोनी में आयोजित किया गया था. यहां, माहेेशरी समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बहु-हितधारक बैठक हुई. महेश प्रोफेशनल फोरम, प्रगति महिला मंडल, माहेश सेवा संघ, महेश महिला सामाजिक सेवा संस्था सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस बात पर चर्चा की कि समाज के जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से क्या प्रयास किए जा सकते हैं. रमनलाल करवा ने समाज के सदस्यों से एमएसएन के साथ जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की ताकत केवल व्यक्तिगत प्रयासों में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के साथ मिलकर खड़े होने में है. रेखा राठी ने सभी सहयोगियों, एमवीपीएम, किराना किट सहयोगियों, एमएसएन टीम, संजीविनी मुंदड़ा और सप्तर्षि फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया.