राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस को हटाने की मांग

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने सीजेआई को लिखा पत्र, कहा- जजों को ट्रांसफर की धमकी देते रहते हैं !

    27-Aug-2026
Total Views |

Court 
नई दिल्ली/जयपुर, 26 अगस्त (वि.प्र.)
सुप्रीम काेर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकाेर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा काे हटाने की मांग की है. जस्टिस मेहता ने सीजेआई सूर्यकांत काे लेटर लिखा. इसमें कहा गया कि जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा अपने अधिकाराें का दुरूपयाेग कर रहे हैं. जस्टिस मेहता ने लिखा कि जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा अक्सर साथी जजाें काे ट्रांसफर की धमकी देते हैं.
 
खुद काे सीजेआई का करीबी बताते हैं. उन्हाेंने मांग की कि राजस्थान हाईकाेर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाए. जस्टिस मेहता ने सीजेआई काे लिखा कि स्थायी न्यायाधीश की नियुक्ति के विचार की लगातार अनदेखी संस्था के हित में पूरी तरह से खिलाफ है. जस्टिस संदीप मेहता ने जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा काे हटाने के लिए 2, 10 और 17 अगस्त काे सीजेआई काे लेटर लिखे हैं. जस्टिस मेहता ने लिखा- ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनमें जस्टिस शर्मा ने एक्टिंग चीफ जस्टिस के ताैर पर अपनी शक्तियाें का इस्तेमाल ऐसे तरीकाें से किया, जाे संस्थान के प्रमुख काे शाेभा नहीं देता है. जस्टिस मेहता ने कहा- मुझे जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के न्यायिक कामकाज के बारे में कई शिकायतें मिली हैं, जाे पहली नजर में उनकी ईमानदारी पर सवाल खड़ा करती हैं. राजस्थान के मेरे दाैराें पर हाईकाेर्ट के कई जज मुझसे मिले और जस्टिस शर्मा के व्यवहार पर दुख जताया. जस्टिस मेहता ने लेटर में लिखा- मुझे ऐसी शिकायतें मिली हैं कि जस्टिस शर्मा निजी दुश्मनी की वजह से राजस्थान में न्यायिक अधिकारियाें काे परेशान कर रहे हैं. उन्हाेंने कहा- जस्टिस शर्मा ने हाईकाेर्ट के माैजूदा एक जज की पत्नी, जाे जिला न्यायपालिका में सीनियर जज हैं, उनके खिलाफ कथित बदले की भावना से कार्रवाई की.