उज्जैन, 26 अगस्त (वि.प्र.)
महाकाल मंदिर में कांवडियाें द्वारा हंगामा-ताेड़फाेड़ करने की घटना सामने आयी है.नंदी हाॅल गर्भगृह में जाने से राेकने पर भड़के कावडियां. बैरिकेड ताेड़े,दान पेटियां भी फेंकीं. सुरक्षा कर्मी भी घायल हाे गए.
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार दाेपहर उस समय हंगामा हाे गया, जब दर्शन करने पहुंचे कुछ कांवड़ियाें ने नंदी हाॅल में प्रवेश कर गर्भगृह की ओर जाने का प्रयास किया.सुरक्षाकर्मियाें ने उन्हें राेकने की काेशिश की ताे विवाद हाे गया.आराेप है कि कांवड़ियाें ने सुरक्षाकर्मियाें के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की. घटना में एक सुरक्षाकर्मी के सिर में गंभीर चाेट आई है, जबकि कुछ अन्य सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं. कांवड़िये मंदिर की निर्धारित दर्शन व्यवस्था के तहत भगवान महाकाल काे जल चढ़ाने के बजाय नंदी हाॅल में जाने की काेशिश कर रहे थे. सुरक्षाकर्मियाें ने उन्हें राेकने का प्रयास किया, लेकिन वे नंदी हाॅल तक पहुंच गए और गर्भगृह में प्रवेश करने की काेशिश करने लगे। इस दाैरान सुरक्षाकर्मियाें और कांवड़ियाें के बीच विवाद बढ़ गया. महाकालेश्वर मंदिर के सूत्राें के अनुसार, कुछ उपद्रवी और असामाजिक प्रवृत्ति के लाेगाें ने मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं काे प्रभावित करने का प्रयास किया.आराेप है कि इन लाेगाें ने नंदी हाॅल में लगी बैरिकेडिंग ताेड़ दी और व्यवस्था के लिए लगाए गए बैरिकेड तथा दान पेटियाें काे इधर-उधर फेंक दिया. इसके बाद उन्हाेंने अनधिकृत रूप से गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास किया.