देहूरोड, 26 अगस्त (आ.प्र.) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, देहुरोड के त्ववाधान में पुणे संकुल-1 की संकुल स्तरीय निपुण भारत बैठक का आयोजन शनिवार (22 अगस्त) को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक किया गया. बैठक में प्राचार्य, मुख्याध्यापक तथा वरिष्ठ प्राथमिक शिक्षक/शिक्षिकाओं ने सहभागिता की. कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य सुनील परदेशी के मार्गदर्शन में किया गया. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय विद्यालय संगठन मुंबई संभाग के उपायुक्त महोदय द्वारा की गई. बैठक का उद्देश्य निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों मेंआधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को सुदृढ करना तथा निर्धारित शैक्षणिक लक्ष्यों की प्रभावी उपयोग पर चर्चा की गई.निर्धारित कार्यक्रम में कुल 13 एजेंडा बिंदुओं को शामिल किया गया था.