छत्रपति संभाजीनगर, 26 अगस्त (आ. प्र.)
सरकार ने मृत छात्राें के परिजनाें काे अभी तक मुआवजा नहीं दिया यह आराेपी काॅकराेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार काे लगाया.बाेले-3 मांगें अभी भी पूरी नहीं की है. 5 सितंबर काे शांतिपूर्ण आंदाेलन करने हम मजबूर है.
काॅकराेच जनता पार्टी एक बार फिर दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी में है. उसने 5 सितंबर काे शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान किया. इससे पहले सीजेपी ने सरकार काे फिर से अल्टीमेटम दिया है. उसने कहा है कि हमने अपने 25 जुलाई के प्रदर्शन काे इसलिए राेका था, जिससे सभी मांगाें काे माना जाए, लेकिन अभी भी तीन मांगें पूरी नहीं हुई हैं. सीजेपी ने इसकाे लेकर बुधवार काे साेशल मीडिया पर एक पाेस्ट शेयर की है.
सीजेपी ने एक्स पाेस्ट के जरिए कहा, हमने एक महीने पहले 25 जुलाई काे प्रदर्शन काे राेक दिया था, जिससे हमारी सभी मांगाें काे माना जाए, लेकिन अभी भी तीन मांगें अधूरी हैं.