नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही : 102 मृत

133 भारतीय लापता, 30 पुलिसकर्मियों सहित 1000 से ज्यादा का अता-पता नहीं

    27-Aug-2026
Total Views |

bandh 
काठमांडू, 26 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
भारत से लेकर नेपाल तक बाढ़ ने कहर बरपा रखा है. बुधवार सुबह अचानक नेपाल में आई बाढ़ के कारण आम जनजीवन त्राहिमाम है. नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही हाेने से 102 से ज्यादा लाेगाें की माैत हाे गई है, वहीं 133 भारतीय लापता बताए गए. इसके अलावा 30 पुलिसकर्मियाें सहित 1000 से ज्यादा लाेगाें का अता-पता नहीं है. बाजार, पुल, घर, सड़कें सब पानी-पानी हाे गया है.
 
तब्बत में 4.4 तीव्रता का भूकंप आने से नेपाल में इसका असर दिखा. नेपाल में भारी बाढ़ से 11 हाइड्राेप्राेजे्नट 19 पुल और 10 से ज्यादा बैंक जमींदाेष हाे गया. भूकंप आने व ग्लेशियर झील फटने से पानी का तूफानी रेला ने नेपाल पहुंचने के बाद भारी तबाही मचाई.
नदियाें के किनारे स्थित जाे भी घर थे, वह सब पानी के रेले में बह गए.
 
बाढ़ के राैद्र रूप से हजाराें मवेशी भी लापता हाे गए. नेपाल सरकार की तरफ से युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव का कार्य जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह से फाेन से बात की और वहां बाढ़ से हुई जान-माल की क्षति पर संवेदना व्यक्त की. साथ ही उन्हाेंने कहा कि भारत पड़ाेसी देश काे हरसंभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है.
भारत ने त्वरित निर्णय लेते हुए 10 टन दवाओं सहित राहत सामग्री भेज दी.
 
मृतकाें की संख्या बढ़ने की संभावना है. वहीं दूसरी तरफ बिहार-नेपाल के बार्डर से लगते 8 जिलाें में अलर्ट जारी किया गया है.
एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई है. प्रधानमंत्री माेदी ने नेपाल के पीएम से की बात. उन्हाेंने कहा भारत हर मदद करने काे तैयार है.
 
विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार इस बाढ़ में कम से कम 305 तीर्थयात्री भी लापता हाे गए हैं. सबसे ज्यादा तबाही भाेटेकाेशी नदी के किनारे बसे इलाकाें में हुई है. उत्तरी रसुवा में बाॅर्डर आउटपाेस्ट पर तैनात नेपाल आर्म्ड पुलिस फाेर्स (एपीएफ) के चार जवान अचानक आई बाढ़ के बाद लापता बताए जा रहे हैं. नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने आपातकालीन बैठक बुलाई है और राहत और बचाव कार्याें में तेजी लाने के आदेश दिए हैं.वहीं, भारत ने भी कई टुकड़ियाें काे हाई अलर्ट पर रखा है और सीमा पर नदियाें के जल स्तर की निगरानी की जा रही है.
 
तिब्बत की ओर से आई भीषण बाढ़ ने नेपाल के रसुला जिले के टीमुरे बाजार क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है. लेन्दे खाेला में आई बाढ़ से ससुवा सीमा नाके पर बड़े पैमाने पर जनहानि हुई है. अधिकारियाें का कहना है कि टिमुरे और आसपास के दाे बाजार बाढ़ के कारण तहस-नहस हाे गए. तबाही के मंजर में 1000 लाेगाें के बहने की आशंका जताई गई है. हालांकि, इसकी अभी पुष्टी नहीं हुई है. वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही के बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की आपात बैठक बुलाई है. उनके सलाहकार असीम शाह का कहना है कि पीएम बालेन शाह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. साथ ही प्रभावित क्षेत्राें के प्रमुख जिलाधिकारियाें से बात भी की है. रसुवा के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी का कहना है कि बाढ़ के कारण बाजार और कस्टम कार्यालय काे भी नुकसान हुआ है.