राष्ट्रीय स्लिंगशॉट चैंपियनशिप में 9 एथलीटों ने पदक जीते

अविनाश कदम, स्वप्नाली कारेकर, प्रज्वल हिरोजी ने स्वर्ण पदक जीता

    27-Aug-2026
Total Views |
 
GRDG
पिंपरी, 26 अगस्त (आ.प्र.)

एलीट स्लिंगशॉट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित पहली राष्ट्रीय स्लिंगशॉट चैंपियनशिप प्रतियोगिता 10 अगस्त को भुवनेेशर, ओडिशा में हुई. इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इनमें से नौ खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में पदक जीतकर महाराष्ट्र का नाम रोशन किया. एकल स्पर्धा में अविनाश कदम, स्वप्नाली कारेकर और प्रज्वल हिरोजी ने स्वर्ण पदक जीता. दुर्गा जाधव ने रजत पदक और स्मरण पैकेकरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया. समूह स्पर्धा में स्वरूप एकावडे, राहुल वाघ, अविनाश कदम और चेतन पवार ने कांस्य पदक जीता. महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और राज्य के लिए पदक लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इन खिलाड़ियों का मार्गदर्शन महाराष्ट्र के महासचिव दीपक शिर्के ने किया. एलीट स्लिंगशॉट फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुकांत राव कुटिकुप्पल और महासचिव तपन कुमार मिश्रा ने महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं.