शिवाजीनगर, 26 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) अग्रवाल समाज पूना द्वारा आयोजित प्रवाह बिजनेस एक्सपो 2026 की घोषणा, अध्यक्ष ईेशरचंद गोयल की अध्यक्षता में आयोजित उत्साहपूर्ण बैठक में की गई है. प्रवाह बिजनेस एक्सपो 2026 में 150 से अधिक बिजनेस स्टॉल्स लगाए जाएंगे. यह एक्स्पो 16 से 18 अक्टूबर 2026 के बीच डेक्कन कॉलेज ग्राउंड, येरवड़ा में होगा. इनमें 70 से अधिक एसी तथा 75 से अधिक नॉन-एसी स्टॉल्स की व्यवस्था रहेगी. विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायियों, उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स को अपने उत्पाद एवं सेवाओं को प्रदर्शित करने और नए व्यावसायिक संपर्क बनाने का यहां अवसर मिलेगा. बैठक में 50 से अधिक विभिन्न अग्रवाल संस्थाओं, क्लबों एवं संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक्सपो को भव्य बनाने अपने विचार व्यक्त किए. बैठक के दौरान एक्सपो की तैयारियों, स्टॉल व्यवस्था, विभिन्न कार्यक्रमों, बिजनेस नेटवर्किंग और अधिक से अधिक व्यवसायियों एवं नागरिकों की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. एक्सपो में महाराष्ट्र के सभी अग्रवाल भाई बहनों के B2B (बिजनेस-टू-बिजनेस), B2C (बिजनेस-टू-कंज्यूमर), प्रोफेशनल्स, एंटरप्रेन्योर्स तथा विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों की सहभागिता रहेगी. एक्सपो के दौरान लगभग 15,000 वर्गफीट के विशाल हॉल में तीनों दिनों तक विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे. इनमें बिजनेस स्पीकर्स, मोटिवेशनल स्पीकर्स, एंटरप्रेन्योर्स और इंडस्ट्रीयलिस्ट्स अपने अनुभव, विचार एवं सफलता की कहानियां साझा करेंगे. अग्रवाल समाज पुणे के अध्यक्ष ईेशरचंद गोयल, उपाध्यक्ष विजयकुमार अग्रवाल, उत्सव प्रमुख द्वारका जालान, सचिव संजय अग्रवाल (प्रिंस), सह-सचिव मुकेश कानोड़िया एवं कोषाध्यक्ष दीपक बंसल एवं सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों, व्यवसायियों, प्रोफेशनल्स, उद्यमियों एवं संस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रवाह बिजनेस एक्सपो 2026 में सहभागी बनने का आग्रह किया है. एक्सपो कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने वेिशास व्यक्त किया कि विभिन्न अग्रवाल संस्थाओं, क्लबों, समाजों, व्यवसायियों और प्रोफेशनल्स के सामूहिक सहयोग से प्रवाह बिजनेस एक्सपो 2026 पुणे के एक यादगार और प्रभावशाली बिजनेस आयोजनों में अपनी पहचान बनाएगा. इस कार्यक्रम के अंतर्गत 18 अक्टूबर की शाम सभी अग्रवाल समाज, संस्था और क्लब एक साथ एक मंच पर सामूहिक अग्रसेन जयंती का आयोजन किया जाएगा, जो पुणे के लिए ऐतिहासिक आयोजन होगा.
व्यवसायियों को साझा मंच पर लाने का प्रयास
इन सत्रों का उद्देश्य व्यवसायियों एवं युवाओं को नए विचारों, व्यापारिक अवसरों और नेटवर्किंग के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है. प्रवाह 2026 सोच से सफलता तक, को केवल पुणे तक सीमित न रखते हुए पुणे तथा महाराष्ट्र की विभिन्न अग्रवाल संस्थाओं, क्लबों एवं समाजों के सहयोग और सहभागिता से आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य अलग-अलग शहरों और क्षेत्रों में कार्यरत अग्रवाल समाज के व्यवसायियों एवं संस्थाओं को एक साझा मंच पर लाना है. - ईेशरचंद गोयल, अध्यक्ष, अग्रवाल समाज पूना
विजिटर्स के लिए एक्सपो निःशुल्क रहेगा तीन दिनों तक चलने वाले इस एक्सपो में महाराष्ट्र के हर जगह से व्यापारी वर्ग, युवा, महिला उद्योजक, ऐसे 10,000 से अधिक विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है. विजिटर के रूप में यह एक्सपो सभी लोगों के लिए निशुल्क खुला रहेगा लेकिन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रहेगा. इस एक्सपो से जुड़ने के लिए संजय अग्रवाल (प्रिंस) 98220 40265, मुकेश कानोड़िया 98225 45650 या दीपक बंसल 92090 94001 से संपर्क किया जा सकता है.
एक्सपो के स्पॉन्सर्स की जानकारी टाइटल स्पॉन्सर-प्रिस्टीन ग्रुप (एमडी, प्रीतम ईेशरचंद गोयल). इन एसोसिएशन-रितेश अग्रवाल वेंचर्स, (एमडी, रितेश सतीश अग्रवाल). पॉवर्ड बाय-श्याम ग्लोबल (एमडी, नरेन्द्र गोयल). को-स्पॉन्सर-शुभ डेवलपर्स (डायरेक्टर- राजेश मित्तल), कुबेर स्टील जालना ( एमडी-पवन गर्ग-जितेंद्र गर्ग) प्रिंटिंग पार्टनर-ओम साई प्रिंटर्स एंड स्टेशनर्स (डायरेक्टर - रेखा पित्ती)