चंडीगढ़, 26 अगस्त (वि.प्र.)
बाॅलीवुड के भाईजान यानी सुपरस्टार सलमान खान के लिए आने वाले दिन थाेड़े परेशानी भरे हाे सकते हैं.
चंडीगढ़ की जिला अदालत ने सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहाेत्री काे एक मामले में नाेटिस जारी किया है. ये पूरा मामला मनीमाजरा इलाके में एक शाेरूम खाेलने और उसमें कथित ताैर पर हुई धाेखाधड़ी की शिकायत से जुड़ा हुआ है.
काेर्ट ने इस मामले में सलमान और अलवीरा के अलावा कुछ और कंपनियाें के डायरेक्टर्स से भी जवाब मांगा है. धाेखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने वाले शख्स का नाम अरुण गुप्ता है, जाे मनीमाजरा के ही रहने वाले एक स्थानीय बिजनेसमैन हैं. उन्हाेंने आराेप लगाया है कि शाेरूम शुरू करने के नाम पर उनके साथ गलत तरीके से डील की गई और धाेखा हुआ. ये केस अरुण गुप्ता बनाम स्टाइल काेशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के तहत दर्ज किया गया है. बिजनेसमैन की शिकायत के बाद काेर्ट ने इस मामले से जुड़े सभी पक्षाें काे बुलाकर उनका पक्ष जानने का प्राेसेस शुरू कर दिया है. अदालत की ओर से भेजे गए नाेटिस में सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहाेत्री का नाम भी साफ ताैर पर शामिल है. .