श्रेयश दीक्षित ने लायंस का डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद संभाला

जयराज स्पोर्ट्स एंड कन्वेंशन सेंटर में डिस्ट्रिक्ट 3234-D2 के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    27-Aug-2026
Total Views |
 

vdav
कोंढवा, 26 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3234-ऊ2 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद पर श्रेयश दीक्षित का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. जयराज स्पोर्ट्स एंड कन्वेंशन सेंटर में हुए भव्य कार्यक्रम में लायन्स इंटरनॅशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर सूरज बागला ने श्रेयश दीक्षित को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद की शपथ दिलाई. इस डिस्ट्रिक्ट में पुणे समेत अहिल्यानगर और नासिक के क्लब भी शामिल हैं. कार्यक्रम में प्रथम उपप्रांतपाल राजेंद्र गोयल और द्वितीय उपप्रांतपाल सुनीता मालपाणी ने भी अपने पद की शपथ ली. साथ ही डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी मुरलीधर साठे, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट ट्रेजरर पुनीत कोठारी तथा रवींद्र सातपुते ने डिस्ट्रिक्ट पीआरओ पद की शपथ ली. नए नेतृत्व के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में अधिक प्रभावी सेवाकार्य किए जाने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है. इंटरनेशनल डायरेक्टर सूरज बागला ने कहा कि भारत में लायन्स के माध्यम से हर वर्ष स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सेवाकार्य किए जाते हैं. डायलिसिस सेंटर, आई हॉस्पिटल, रिहैबिलिटेशन सेंटर, स्कूल, अनाथालय सहित विभिन्न सेवाप्रकल्पों द्वारा समाज की सेवा की जा रही है.  
 
संवाद के चार पहलुओं पर मार्गदर्शन : राजेंद्र मुछाल

 समारोह के प्रमुख वक्ता एवं इंटरनेशनल डायरेक्टर राजेंद्र मुछाल ने अपने भाषण में कम्युनिकेशन यानी संवाद के चार महत्वपूर्ण पहलुओं को विस्तार से समझाया. प्रभावी संवाद के महत्व पर उनके द्वारा किया गया मार्गदर्शन उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए बेहद प्रभावी और प्रेरणादायी रहा.