‌‘एक पेड़ पुनीत दादा के नाम‌’ के तहत वृक्षारोपण

वसुंधरा पहाड़ी पर आयोजित अभियान : उद्योगपति के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम

    27-Aug-2026
Total Views |

bfg 
 
बाणेर, 26 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
पुणे के युवा उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता पुनीत बालन के जन्मदिन के अवसर पर रविवार (23 अगस्त) को वसुंधरा पहाड़ी (बाणेर) में ‌‘एक पेड़ पुनीत दादा के नाम‌’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया. यह कार्यक्रम श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी ट्रस्ट, गुड मॉर्निंग ग्रुप (कात्रज) और वसुंधरा अभियान (बाणेर) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था. इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में ‌‘गुडमॉर्निंग ग्रुप‌’ के सूर्यकांत कडू, अनिल उमरदंड, अनिल जगताप, संतोष लोहकरे, शिवाजीराव नवगिरे, ‌‘वसुंधरा अभियान‌’ के पांडुरंग भुजबल और श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी ट्रस्ट के सचिव दिलीप आडकर मुख्य रूप से उपस्थित थे. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जन्मदिन के अवसर पर यह वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिससे पूरे इलाके में एक सकारात्मक माहौल बन गया. गौरतलब है कि वसुंधरा अभियान, बाणेर संस्था द्वारा 2006 से अब तक 60 हजार से अधिक देसी पेड़ लगाए जा चुके हैं. इस पहल से जैव विविधता से समृद्ध एक जंगल का निर्माण हुआ है. इस उल्लेखनीय कार्य को सराहते हुए महाराष्ट्र सरकार के प्रतिष्ठित ‌‘वनश्री‌’ पुरस्कार से राज्य में तीसरे स्थान पर इस अभियान को सम्मानित किया गया है.