आंध्र प्रदेश : भीषण सड़क दुर्घटना में 7 की मौत

6 घायल; ऑटो में 15 यात्री सवार थे, रिक्शा गलत दिशा में मुड़ने से हुआ हादसा

    28-Aug-2026
Total Views |

pradesh 
पलनाडु (आंध्र), 27 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में गुरुवार काे एक बस ने ऑटाे-रिक्शा काे टक्कर मार दी. इस हादसे में 7 लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं. घायलाें में 4 बच्चे भी शामिल हैं. हादसा चिलकलूरिपेट मंडल के अड्डा राेड के पास हुआ. बस विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही थी, तभी उसने 15 यात्रियाें काे लेकर जा रहे ऑटाे- रिक्शा काे टक्कर मार दी.
 
ऑटाे-रिक्शा सड़क के गलत तरफ मुड़कर बस के रास्ते में आ गया था. उस समय बस करीब 40 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. नरसारावपेट के डीएसपी एम. हनुमंत राव के मुताबिक, हादसा रात करीब 1 बजे हुआ. तिरुपति जा रही बस एक यात्री काे लेने के लिए चिलकलूरिपेट के पास बाईपास पहुंची थी.
 
यात्री काे लेने के बाद बस नरसारावपेट बस स्टैंड की ओर जा रही थी. इसी दाैरान कला मंदिर जंक्शन के पास बस की ऑटाे-रिक्शा से टक्कर हाे गई. हादसे में चार लाेगाें की माैके पर ही माैत हाे गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दाैरान दम ताेड़ दिया. तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक इलेक्ट्रिक बस ने पीछे से ट्रक काे टक्कर मार दी. हादसे में 6 लाेगाें की माैत हाे गई, जिनमें 5 महिलाएं हैं. वहीं 12 लाेग घायल हैं. घायलाें काे बेहतर उपचार के लिए गुंटूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हादसे और सात लाेगाें की माैत पर गहरा दुख व्य्नत किया. उन्हाेंने मृतकाें के परिजनाें के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियाें काे घायलाें काे बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए.