पूना कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर पांच दिवसीय कार्यक्रम संपन्न
28-Aug-2026
Total Views |
पुणे, 27 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पूना कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स के रोजगार सूचना एवं सुविधा केंद्र तथा आईक्सूसी के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय संस्थागत प्रतियोगी परीक्षा प्रेरणा कार्यक्रम संपन्न हुआ. प्राचार्य डॉ. इकबाल एन. शेख के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के करीब 600 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को णझडउ, चझडउ, डडउ, बैंकिंग, रेलवे और रक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देना तथा सरकारी सेवाओं और अन्य क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना था. विद्यार्थियों को परीक्षाओं की पात्रता, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न, प्रश्नपत्र, अंक प्रणाली और तैयारी की रणनीति के बारे में मार्गदर्शन दिया गया. नियमित अध्ययन, समय-सारिणी, करेंट अफेयर्स, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास, मॉक टेस्ट और अनुशासन के महत्व पर भी जोर दिया गया. कॉलेज के पूर्व छात्र प्रा. एजाज बागवान तथा चझडउ प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रा. इकराम खान ने अपने अनुभव साझा किए. एखऋउ समन्वयक डॉ. मुहम्मद जुबैर ने केंद्र की सुविधाओं की जानकारी दी. उपप्राचार्य डॉ. गुलाब पठान ने विद्यार्थियों से केंद्र की सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि 5 सितंबर से फाउंडेशन सत्र शुरू होगा, जिसमें करीब 50 व्याख्यान होंगे. दिसंबर 2026 से एडवांस्ड सत्र आयोजित करने का प्रस्ताव है.