67% जेन-जी का नौकरियों की निष्पक्षता पर भरोसा नहीं

"मूड ऑफ नेशन" के सर्वेक्षण रिपोर्ट में चिंताजनक जानकारी आई सामने

    28-Aug-2026
Total Views |

pariksha 
नई दिल्ली, 27 अगस्त (वि.प्र.)
देश की 67 प्रतिशत जेन-जी की नाैकरियाें की निष्पक्षता पर भराेसा ही नहीं है. ‘मूड ऑफ नेशन’ के सर्वें में चिंताजनक जानकारी सामने आई. करीब 53 प्रतिशत से ज्यादा युवाओं ने राेजगार पर गहरी चिंता जतायी है. युवाओं ने कहा देश में अवसर बहुत कम उपलब्ध हैं.
 
स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार पर फाेकस बेहत जरूरी है. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार सी-वाेटर के ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे में इस सवाल पर युवाओं की राय सामने आई है. तस्वीर साफ है कि भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता काे लेकर बड़ी संख्या में युवा पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं. सर्वे के मुताबिक, 40 फीसदी युवाओं ने कहा कि उन्हें सरकारी नाैकरियाें की भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता पर बिल्कुल भराेसा नहीं है. वहीं 27 फीसदी लाेगाें का भराेसा बहुत ज्यादा नहीं है. यानी कुल 67 फीसदी लाेग ऐसे हैं, जिनका भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता पर भराेसा कम या बिल्कुल नहीं है. यह आंकड़ा युवाओं के बीच बढ़ती चिंता काे दिखाता है. सरकारी नाैकरी पाने के लिए बड़ी संख्या में युवा सालाें तक तैयारी करते हैं. परीक्षा के लिए मेहनत और पैसा दाेनाें खर्च हाेते हैं. ऐसे में परीक्षा की प्रक्रिया पर सवाल उठने से युवाओं का भराेसा प्रभावित हाे सकता है.
 
सर्वे में 14 फीसदी लाेगाें ने भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता पर बहुत अधिक भराेसा जताया. वहीं 9 फीसदी लाेगाें ने कहा कि उन्हें काफी हद तक भराेसा है. यानी कुल 23 फीसदी लाेग ही ऐसे हैं, जिन्हें भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया पर पूरा या काफी भराेसा है. इसके अलावा 10 फीसदी लाेगाें ने इस सवाल पर अपनी राय नहीं बताई या उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी.
 
आंकड़ाें से साफ है कि भराेसा रखने वालाें की तुलना में संदेह जताने वालाें की संख्या काफी ज्यादा है. भर्ती परीक्षाओं काे लेकर यह राय उस समय सामने आई है.