हिंजवड़ी, 27 अगस्त (आ.प्र.)
पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) अब सितंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में मेट्राे के उद्घाटन की उम्मीद कर रहा है. संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी द्वारा इसका ऑनलाइन उद्घाटन किया जाएगा.
इस बीच यात्रियाें ने मेट्राे उद्घाटन के लिए की जा रही बार-बार की देरी काे लेकर गुस्सा जताया और सवाल किया, यदि मेट्राे चलने के लिए तैयार है, ताे नेताओं के उद्घाटन का इंतजार करने के बजाय इसे तुरंत जनता के लिए क्याें नहीं खाेला जा रहा? हालांकि हिंजवड़ी आईटी पार्क जाने वाले हजाराें कर्मचारी प्रतिदिन भारी ट्रैफिक से परेशान हैं.
परियाेजना की मुख्य विशेषताएं व विवरण गति सीमा : सुरक्षा परीक्षण पूरे हाे चुके हैं और इस काॅरिडाेर पर ट्रेनें 80 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति से चलने में सक्षम हाेंगी
दाे चरणाें में शुरुआत : पूरा हिंजवड़ी- शिवाजीनगर काॅरिडाेर 23.3 किमी लंबा है और इसमें 23 स्टेशन हैं.
पहला चरण : मान (हिंजवड़ी) से बालेवाड़ी (12 स्टेशन), जिसे 23 जुलाई काे रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) से मंजूरी मिल चुकी है.
दूसरा चरण : बालेवाड़ी हाई स्ट्रीट से शिवाजीनगर तक चलेगा.
आधुनिक तकनीक : इसमें पारंपरिक ओवरहेड ताराें के बजाय 750वी डीसी थर्ड-रेल इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम और सीबीटीसी सिग्नलिंग सिस्टम का उपयाेग किया गया है.
साैर ऊर्जा : मेट्राे स्टेशनाें पर रूफटाॅप साेलर सिस्टम लगाए जा रहे हैं, जाे सिस्टम द्वारा उपभाेग की जाने वाली बिजली का लगभग एक-तिहाई हिस्सा उत्पन्न करेंगे.