काेलंबाे, 27 अगस्त (वि.प्र.)
साेनल दिनुषा की जुझारू और नाबाद शतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट काे ड्राॅ करा लिया. पांचवें दिन भारत काे जीत के लिए श्रीलंका के आखिरी 4 विकेट झटकने थे, लेकिन भारतीय गेंदबाज दिनभर की काेशिश के बावजूद ऐसा नहीं कर सके. श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी 429/9 पर घाेषित की और दाेनाें टीमाें ने मैच ड्राॅ कराने पर सहमति जताई.
हालांकि, भारत ने पहला टेस्ट 165 रनाें से जीतने के बाद दाे मैचाें की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली. यह भारत की जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत के बाद पहली विदेशी टेस्ट सीरीज जीत है. शुभमन गिल की कप्तानी में भी यह पहली विदेशी टेस्ट सीरीज विजय रही.
दिनुषा ने पांचवें दिन 264 गेंदाें पर नाबाद 133 रन की पारी खेली. उन्हाेंने करीब 420 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजाें काे विकेट के लिए तरसाए रखा.
दिनुषा ने इस सीरीज में अपना तीसरा शतक लगाया और चाराें पारियाें में 50 से ज्यादा का स्काेर बनाने का कारनामा किया. सीरीज में उनका प्रदर्शन बेहद खास रहा.उन्हाेंने दाे टेस्ट में कुल 722 गेंदाें का सामना करते हुए 1139 मिनट क्रीज पर बिताए. दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी उन्हाेंने 103 रन बनाए थे, जबकि गाॅल में खेले गए पहले टेस्ट में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था.
दिनुषा ने इस मुकाबले में एक खास रिकाॅर्ड भी अपने नाम किया. वह फाॅलाेऑन खेलने के बाद एक ही टेस्ट में दाेनाें पारियाें में शतक लगाने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए.उनसे पहले भारत के विजय हजारे और जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.
जयसूर्या और कुमारा ने भी दिया दिनुषा का साथ नुवांथा के आउट हाेने के बाद दिनुषा ने प्रबाथ जयसूर्या के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 25 रन जाेड़े.
इसके बाद रवींद्र जडेजा ने जयसूर्या काे स्लिप में कैच कराकर पवेलियन भेज दिया. हालांकि, भारत काे इसके बाद भी जीत की राह नहीं मिली. लाहिरु कुमारा ने दिनुषा का बखूबी साथ दिया.दाेनाें ने नाैवें विकेट के लिए 47 रन जाेड़े और 170 गेंदाें तक भारतीय गेंदबाजाें काे विकेट से दूर रखा. कुमारा 12 रन बनाकर जडेजा का शिकार हुए.
इसके बाद असिता फर्नांडाे ने 24 गेंदाें का सामना करते हुए दिनुषा का साथ दिया और उन्हें आउट नहीं हाेने दिया.
आखिरकार श्रीलंका ने 429/9 पर पारी घाेषित की और मैच ड्राॅ हाे गया.