कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश : पायलट और ट्रेनी की मौत

प्लेन में अचानक धमाका हुआ, फिर नीचे गिरा; दोनों बाहर नहीं निकल पाए

    28-Aug-2026
Total Views |

viman 
कानपुर, 27 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
यूपी के कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश हाे गया. हादसे में पायलट और ट्रेनी की माैत हाे गई. विमान ने गुरुवार सुबह 11:30 बजे उड़ान भरी थी. 11:50 बजे यानी उड़ान के महज 20 मिनट बाद गंगा बैराज के पास खेत में जा गिरा.
 
प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक, विमान करीब 200-250 फीट ऊपर था. तभी अचानक हवा में डगमगाया और क्षतिग्रस्त हाे गया. नीचे गिरते ही पूरा विमान टूटकर बिखर गया.
 
पुर्जे दूर तक बिखर गए. हालांकि, विमान में आग नहीं लगी. हादसे से जुड़े वीडियाे सामने आए हैं. इनमें दिख रहा है कि जमीन में गिरने के बाद विमान मलबे में तब्दील हाे गया.
 
एक पायलट काॅकपिट के पास फंसा हुआ है. दूसरा गंभीर हालत में विमान से थाेड़ी दूर खून से लथपथ पड़ा है. विमान की एक सीट भी टूटकर बाहर आ गई. करीब 12:15 बजे पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची. पुलिस ने खून से लथपथ पायलट सचिन भाटिया (गुजरात) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) काे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टराें ने दाेनाें काे मृत घाेषित कर दिया. डाॅक्टराें के मुताबिक, दाेनाें पायलट की माैत ऊंचाई से गिरने की वजह से हुई. शरीर में मल्टीपल इंजरी हैं. पाेस्टमाॅर्टम रिपाेर्ट में स्पष्ट वजह सामने आएगी. माैके पर पहुंचे कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने कहा- चकेरी स्थित गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से विमान ने उड़ान भरी थी.
 
20 मिनट बाद 39 किमी दूर नाथपुरवा गांव में क्रैश हाे गया.
पायलट के पास 3000 घंटे उड़ान का अनुभव था.