एक्टिंग चीफ जस्टिस पर जांच के बाद ही निर्णय : सीजेआई

    28-Aug-2026
Total Views |

HC 
नई दिल्ली, 27 अगस्त (वि.प्र.)
राजस्थान हाईकाेर्ट के ए्निटंग चीफ जस्टिस के खिलाफ जांच के बाद ही निर्णय लिया जाएगा यह बात सूप्रीम काेर्ट के सीजेआई सूर्यकांत ने गुरुवार काे स्पष्ट की है. राजस्थान हाईकाेर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा काे लेकर उठे विवाद पर सीजेआई सूर्यकांत ने प्रतिक्रिया दी है.
 
उन्हाेंने कहा कि सुप्रीम काेर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता की ओर से भेजे गए पत्राें पर संज्ञान लिया गया है.मामला एक कार्यरत जज से जुड़ा है, इसलिए ऐसे मामलाें में तय संस्थागत प्रक्रिया का पालन किया जाएगा.संबंधित सभी तथ्याें और दाेनाें पक्षाें की बात पर विचार करने के बाद ही आगे की कार्रवाई काे लेकर फैसला लिया जाएगा.
 
सुप्रीम काेर्ट की ओर से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा गया है कि सीजेआई सूर्यकांत और काॅलेजियम के अन्य सदस्य विभिन्न हाईकाेर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति की प्रक्रिया पर पहले से काम कर रहे हैं. इसी दाैरान राजस्थान हाईकाेर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस काे लेकर सुप्रीम काेर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता की ओर से भेजे गए पत्राें पर भी सीजेआई ने संज्ञान लिया है.
 
जस्टिस संदीप मेहता ने सीजेआई काे तीन पत्र भेजे हैं. इनमें उन्हाेंने राजस्थान हाईकाेर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा पर कई गंभीर आराेप लगाए हैं. जस्टिस मेहता ने उनके आचरण काे पक्षपातपूर्ण और न्यायपालिका की गरिमा के विपरीत बताया है. उन्हाेंने आग्रह किया है कि जस्टिस शर्मा का राजस्थान से बाहर तबादला किया जाए.साथ ही उनकी जगह किसी दूसरे हाईकाेर्ट के वरिष्ठ जज काे राजस्थान हाईकाेर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की मांग की गई ह