अकोला, 27 अगस्त (वि.प्र.) लायंस क्लब ऑफ अकोला एलीट द्वारा 23 अगस्त को मूल रूप से अकोला निवासी और मुंबई प्रवासी राष्ट्रीय स्तर के कवि,लेखक एवम संचालक सुभाष काबरा का समारोहपूर्वक अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर काबरा ने अपनी चुनिंदा रचनाओं का पाठ भी किया जो खूब पसंद की गई्. रमेश बाहेती, डाक्टर दीपक केलकर एवम शारदा खंडेलवाल ने क्लब की ओर से अपने अतिथि व सीनीयर सीटीजन सुधि श्रोताओं का आभार माना. राठी सभागृह गोरक्षण में आयोजित इस समारोह में काबरा को हास्य व्यंग शिखर सम्मान से विभूषित किया गया.