वडाेदरा, 27 अगस्त (वि.प्र.)
लाेगाें का इलाज करने वाला डाॅ्नटर 10 वीं पास निकला.15 साल से वडाेदरा के पाॅश इलाके में प्रै्निसट कर रहा था.
गर्म चिमटे से 25 हजार में सर्जरी करता था. पुलिस ने फर्जी डाॅ्नटर काे गिरफ्त में लिया है.
गुजरात के वडाेदरा के अकाेटा इलाके में करीब 15 वर्षाें से बिना किसी मान्य मेडिकल डिग्री के क्लीनिक चलाकर मरीजाें का इलाज करने के आराेप में एक व्यक्ति काे एलसीबी जाेन-2 की टीम ने गिरफ्तार किया है.आराेपी की पहचान 45 वर्षीय बिस्वजीत प्रफुल्ला हालदार के रूप में हुई है. वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पुलिस के अनुसार केवल 10वीं कक्षा तक पढ़ा है.
पेट्राेलिंग के दाैरान सूचना मिली थी कि अकाेटा गांव गार्डन के सामने स्थित प्राेमिला क्लीनिक में बी. हालदार बिना वैध मेडिकल डिग्री के एलाेपैथिक दवाइयाें से मरीजाें का इलाज कर रहा है. एलसीबी जाेन-2 की टीम ने क्लीनिक पर कार्रवाई कर आराेपी काे पकड़ लिया. तलाशी के दाैरान क्लीनिक से विभिन्न प्रकार के सिरप, इंजेक्शन, दवाइयां, ट्यूब, जठड और कैप्सूल समेत करीब 1,19,849 रुपये का सामान बरामद किया गया.