बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश से 50 हजार से ज्यादा घर डूबे

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, हिमाचल में 70 से ज्यादा सड़कें बंद, लोग परेशान

    29-Aug-2026
Total Views |
 
flood
नई दिल्ली, 28 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
बिहार के खगड़िया और चंपारण समेत 20 जिलाें में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. माैसम विभाग के मुताबिक, 1 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रह सकता है. वहीं, नेपाल में आई बाढ़ से बिहार के 8 जिलाें में हाई अलर्ट है. गंगा और गंडक खतरे के निशान से ऊपर हैं.
 
काेसी और बागमती नदियां भी उफान पर हैं. यहां 50 हजार से ज्यादा घर पानी में डूबे हैं. उत्तराखंड के 11 जिलाें में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, गुरुवार काे चमाेली में लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे कुछ देर के लिए बाधित हुआ. हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का दाैर शुरू हाेने की संभावना है.