अमित शाह ने राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी का लिया जायजा

    29-Aug-2026
Total Views |
 
olympics
अहमदाबाद, 28 अगस्त (वि.प्र.)
गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में समीक्षा बैठक में भारत की 2030 राष्ट्रमंडल खेलाें की तैयारियाें का जायजा लिया और देश की 2036 ओलंपिक बाेली पर भी चर्चा की.इस बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित थे.
 
शाह ने एक्स पर पाेस्ट किया, माेदी सरकार अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियाेगिताओं की मेजबानी करके भारत काे वैश्विक खेल स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है.अहमदाबाद में 2036 में हाेने वाले ओलंपिक के लिए भारत की बाेली के साथ-साथ 2029 में हाेने वाले पुलिस और अग्निशमन खेलाें और 2030 के राष्ट्रमंडल खेलाें की मेजबानी की तैयारियाें पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की.खेलाें में सुरक्षा व्यवस्था और लाॅजिस्टिक से जुड़े मामलाें में गृह मंत्रालय की महत्वपूर्ण भूमिका हाेगी.
 
भारत 2010 के बाद अहमदाबाद में 2030 में राष्ट्रमंडल खेलाें की मेजबानी करेगा. इसके अलावा वह 2036 में हाेने वाले ओलंपिक खेलाें की मेजबानी की दाैड़ में भी शामिल है.