ओट्स की रोटियां बहुत स्वास्थ्यवर्धक होती हैं

    29-Aug-2026
Total Views |
 
fiber
ज्यादातर घराें में गेहूं के आटे से राेटियां बनाई और खाई जाती हैं, लेकिन आप ओट्स की राेटी का सेवन करके कई लाभ पा सकते हैं. इसमें विटामिनए,बी,प्राेटीन, फाइबर, कैल्शियम और पाेटेशियम हाेता है. इस राेटी में माैजूद फाइबर पेट काे लंबे समय तक भरा हुआ रखता है. इससे वजन कम करने में मदद मिलती है. साथ ही फाइबर शरीर में इंसुलिन स्पाइक काे राेकने में भी सहायक है. इससे आंताें की सफाई भी अच्दे से हाे जाती है. इससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है.
 
इस राेटी के नियमित सेवन से गैस और कब्ज से छुटकारा मिल सकता है. ओट्स में पाए जाने वाले प्राेटीन और घुलनशील फाइबर ब्लड प्रेशर काे नियंत्रित रखता है.
 
यह काेलेस्ट्राॅल कम करने में सहाय्यक है. इसमें माैजूद ओमेगा-3 एसिड दिल काे सेहतमंद रखने में मदद करते है. ओट्स की राेटी में विटामिन्स, मिनरल्स और प्राेटीन हाेते हैं, जाे इम्युनिटी काे बढ़ाकर कई बीमारियाें से बचाव करते हैं.
 
ओट्स काे राेटी बनाने के लिए पेन में बिना तेल के ओट्स काे भूनें. फिर इसे म्निसी में महीन पीसकर आटा गूंथ लें.
अब इस आंटे से राेटियां तैयार करें.