पिंपरी, 28 अगस्त (आ.प्र.)
चिखली स्थित ‘इनाेवेटिव वर्ल्ड स्कूल’ की छात्राओं ने पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में अनाेखे अंदाज में रक्षाबंधन मनाया. शहर की सुरक्षा और नागरिकाें की सेवा में दिनरात तत्पर रहने वाले मनपा अधिकारियाें, कर्मचारियाें, सुरक्षागार्डाें तथा पुलिस अधिकारियाें व कर्मचारियाें काे छात्राओं ने राखी बांधकर अपनत्व, सम्मान और कृतज्ञता का संदेश दिया.
मनपा के मुख्य प्रशासनिक बिल्डिंग में आयाेजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने नगर सदस्य विकास साने, अतिरिक्त आयुक्त कुलदीप जंगम और विशेष अधिकारी किरण गायकवाड़ से मुलाकात की. छात्राओं ने उनकाे राखी बांधकर आरती उतारी . इस दाैरान मनपा परिसर की सुरक्षा संभालने वाले सुरक्षागार्डाें काे भी छात्राओं ने राखियां बांधीं.
साथ ही, शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यरत पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस विभाग के अधिकारियाें और कर्मचारियाें काे भी राखी बांधकर उनकी सेवा काे कृतज्ञतापूर्वक नमन किया.
इस अवसर पर छात्राओं ने रक्षाबंधन के त्याैहार के महत्व और भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, स्नेह व परस्पर रक्षा की भावना काे रेखांकित करने वाला गीत प्रस्तुत किया. छात्राओं के मासूम सुराें और उत्साही सहभागिता से मनपा परिसर का माहाैल और भी खुशनुमा हाे गया. अपने परिवार के सदस्याें की तरह ही समाज की सुरक्षा और नागरिकाें की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले व्यक्तियाें के प्रति सम्मान व्यक्त करने की भावना छात्राओं की इस प्रस्तुति में साफ दिखाई दी.