'रियलटाइम डेटा' के आधार पर होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट

स्थायी समिति के समक्ष रखे प्रस्ताव में अर्बन मोबिलिटी सेल में विशेषज्ञ सलाहकार की नियुक्ति को मंजूरी

    29-Aug-2026
Total Views |

management 
शवाजीनगर, 28 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
शहर में बढ़ती वाहनाें की संख्या, यातायात जाम, दुर्घटना संभावित स्थानाें और सड़काें की समस्याओं पर अधिक प्रभावी उपाय करने के लिए पुणे मनपा अब रियल टाइम ट्रैफिक डेटा का आधार लेगी.
 
विभिन्न एजेंसियाें से उपलब्ध हाेने वाले यातायात और यात्रा संबंधी डेटा काे एकत्र कर उसके आधार पर यातायात नियाेजन, सड़क विकास और बुनियादी सुविधाओं के संबंध में निर्णय लेने का प्रस्ताव सड़क विभाग ने तैयार किया है.
 
इसके लिए पुणे अर्बन माेबिलिटी सेल स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू है और तीन वर्षाें के लिए सलाहकार के रूप में अर्न्स्ट एंड यंग एलएलपी की नियुक्ति काे मंजूरी देने का प्रस्ताव स्थायी समिति के समक्ष रखा गया था. इस कार्य के लिए प्रतिवर्ष 2 कराेड़ 37 लाख रुपये खर्च हाेने की उम्मीद है. समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले ने बताया कि इस प्रस्ताव काे मंजूरी दे दी गई है. मनपा और यातायात पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए एकीकृत यातायात प्रबंधन कक्ष बनाया जाएगा. अध्यक्ष भिमाले ने बताया कि ढाेले राेड क्षेत्र में प्रस्तावित इस कक्ष में मनपा की करीब दस लाेगाें की टीम के साथ ही एससीएमटीआर की टीम भी कार्यरत रहेगी.
टाॅमटाॅम, दूरसंचार कंपनियाें से प्राप्त यात्रा संबंधी जानकारी, सीसीटीवी, महाप्रीत, पुणे अर्बन ऐप, राेड मित्र, जीपीएस आधारित सार्वजनिक परिवहन, वाहन पार्किंग व्यवस्था और नागरिक शिकायत निवारण प्रणाली की जानकारी काे एकत्र किया जाएगा. इसके साथ ही सड़क संपत्ति प्रबंधन प्रणाली, जीआईएस, सड़क निर्माण प्रबंधन प्रणाली और ट्रेंचिंग पाेर्टल की जानकारी भी एकत्रित की जाएगी.
 
इन सभीजानकारियाें के आधार पर एकीकृत यातायात नियाेजन और प्रबंधन मंच विकसित किया जाएगा. शहर में यातायात जाम वाले स्थानाें, बार-बार बाधाएं उत्पन्न हाेने वाले मार्गाें और दुर्घटना संभावित क्षेत्राें की पहचान कर उन पर तत्काल उपाय करना संभव हाेगा. सिग्नल समन्वय, मार्ग नियाेजन, वाहन पार्किंग प्रबंधन, चाैराहाें का पुनर्गठन तथा फुटपाथ और साइकिल मार्गाें के विकास के लिए भी इस जानकारी का आधार मिलेगा.