स्थगित सभा के विषय विशेष जीबी में पेश होंगे

कानूनी वैधता को लेकर विपक्ष ने जताई आपत्ति कहा- भाजपा नियमों को ताक पर रख रही

    29-Aug-2026
Total Views |

kanun 
वाकड़, 28 अगस्त (आ.प्र.)
वाकड़ की शिल्पा गवारे की आत्महत्या का मामला तेजी से सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक काेर्ट में चलाया जाएगा. इसके लिए विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया जाएगा और दाेषियाें काे सख्त सजा दिलाई जाएगी, ऐसा आश्वासन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कलाटे परिवार काे फाेन पर दिया.
 
मायके से पैसे लाने और पैतृक प्राॅपर्टी में हिस्सा पाने के लिए ससुराल वालाें द्वारा लगातार किए जा रहे शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर शिल्पा सचिन गवारे (उम्र-42 वर्ष) ने गुरुवार काे आत्महत्या कर ली थी. पीड़िता के भाई संताेष गुलाब कलाटे (उम्र-47 वर्ष, निवासी दत्त मंदिर राेड, वाकड़) ने वाकड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. इसके आधार पर पुलिस ने पति सचिन उत्तम गवारे, ससुर उत्तम शिवराम गवारे, सास संजीवनी उत्तम गवारे और देवर संदीप उत्तम गवारे (सभी निवासी ईशान साेसायटी, वाकड़) काे गिरफ्तार कर लिया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार काे शिल्पा की भाभी व बीजेपी नगरसेविका स्नेहा कलाटे से फाेन पर बात की. बातचीत के दाैरान स्नेहा कलाटे ने कहा, मेरी ननद काे न्याय मिलना चाहिए. वाकड़ में इस तरह की यह दूसरी घटना है. इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक काेर्ट में की जानी चाहिए और एक अनुभवी वकील दिया जाना चाहिए.
 
अगर अभी सख्त कदम नहीं उठाए गए, ताे वाकड़ इलाके में ऐसी कई और घटनाएं हाेंगी; इसलिए हमें न्याय दिया जाए. इस पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने आश्वासन दिया कि मामले के लिए विशेष सरकारी वकील दिया जाएगा और केस काे फास्ट ट्रैक काेर्ट में चलाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे.