काठमांडू, 28 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
तिब्बत में एक और झील फटने से नेपाल पर फिर खतरा मंडराने लगा है. इस सूचना के बाद सैकड़ाें गांवाें काे खाली कराया गया. बाढ़ की महात्रासदी में मृतकाें का आंकड़ा अब तक 600 के पार पहुंच गया है.
तिब्बत में एक और झील फटने से नेपाल पर फिर खतरा मंडराने लगा है. इस सूचना के बाद सैकड़ाें गांवाें काे खाली कराया गया. बाढ़ की महात्रासदी में मृतकाें का आंकड़ा अब तक 600 के पार पहुंच गया है.
मलबाें से डेडबाॅडी मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. चाराें तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है. लाेग मलबाें के बीच अपनाें काे ढूंढ रहे हैं. करीब 2000 से ज्यादा लाेगाें का चार बाद भी काेई अता-पता नहीं चला है. इस बीच भारत ने 48 टन खाद्य सामग्री नेपाल भेज दी है. महाराष्ट्र के 143 लाेग नेपाल में पूरी तरह से सुरक्षित हैं. अमेरिका सहित कई देशाें ने प्राकृतिक आपदा में मदद का हाथ बढ़ाया है. वहीं दूसरी ओर 85 भारतीय समेत 121 विदेशी नागरिक बचाए गए.
सेना ने लाेगाें से सुरक्षित जगह पर जाने काे कहा.
बता दें कि जाे झील फटी है वह चाेचेन नदी और पुरेपु सांगपाे नदी के संगम के पास बनी थी. चीन ने इसके फटने की आशंका एक दिन पहले ही जताई थी. झील फटने के बाद पानी का स्तर बढ़ने लगा है. खतरे की वजह से रसुवा जिले में रेस्क्यू ऑपरेशन 90 मिनट के लिए राेक दिया गया है. भाेटेकाेशी, त्रिशूली और नारायणी नदी के पास के कई गांव खाली कराए जा रहे हैं. लाेगाें और सुरक्षाकर्मियाें काे तुरंत सुरक्षित जगहाें पर जाने काे कहा गया है. इस बीच चीन ने भी तिब्बत में राहत और बचाव अभियान राेक दिया है और लेवल-4 अलर्ट जारी किया है. दाेबारा बाढ़ आने के खतरे काे देखते हुए यह कदम उठाया गया है. बाढ़ और भूस्खलन से दाेनाें देशाें में अब तक 600 लाेगाें की माैत हाे चुकी है. चीन ने शुक्रवार काे कहा कि नेपाल में ऊंचाई वाले इलाके में ग्लेशियर टूटने से बुधवार काे भाेटेकाेशी नदी में अचानक बाढ़ आई हाे सकती है. इस बाढ़ ने नेपाल-तिब्बत सीमा के बड़े इलाके में तबाही मचाई. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि चीन और नेपाल के विशेषज्ञाें और सरकारी संस्थानाें ने शुरुआती जांच की है. ऊंचाई वाले इलाके में ग्लेशियर टूटना इस आपदा की संभावित वजह हाे सकती है.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार काे कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक कर तिब्बतनेपाल सीमा पर आई भीषण बाढ़ से बने हालात की समीक्षा की. बुधवार काे तिब्बत के ग्यिराेंग में अचानक बाढ़ आई थी. बैठक में राहत और बचाव कार्य तेज करने और प्रभावित लाेगाें काे सुरक्षित जगह पहुंचाने पर चर्चा हुई. शी जिनपिंग और अन्य नेताओं ने मृतकाें काे श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का माैन रखा. बैठक में लापता चीनी और विदेशी नागरिकाें काे खाेजने के लिए हर संभव काेशिश करने का फैसला लिया गया. शुक्रवार काे चीन के सिचुआन में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे नेपाल में एक और बाढ़ की चेतावनी जारी हुई.
नेपाल पुलिस ने बताया कि ऊपर से पानी के भारी बहाव से नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका के कारण नेपाल के त्रिशूली क्षेत्र काे फिर से खाली कराया जा रहा है. नेपाल पुलिस ने एक्स पर एक चेतावनी जारी करते हुए कहा कि तिब्बत की ओर एक बांध फिर से टूट गया है.