अच्छा कार्य करें वर्ना सबक सिखाने जनता तैयार !

विशेष साक्षात्कार में सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने केंद्र को दी चेतावनी

    03-Aug-2026
Total Views |

cjp 
नई दिल्ली, 2 अगस्त (वि.प्र.)
सरकार अब अच्छा कार्य करे वर्ना सबक सिखाने के लिए जनता तैयार है.
रविवार काे एक विशेष साक्षात्कार में सीजेपी प्रवक्ता आशुताेष रांका ने सरकार काे चेतावनी दी.
उन्हाेंने कहा - हमने दाे महीने में बता दिया, काॅकराेच जनता पार्टी ्नया कर सकती है! सीजेपी के प्रवक्ता आशुताेष रांका ने एक बातचीत में कहा- सरकार काे सीधी चेतावनी दी है. उन्हाेंने अपनी पार्टी की ताकत का दावा करते हुए कहा है कि दाे महीने में बता दिया सीजेपी क्या कर सकती है. इतना ही नहीं उन्हाेंने आगे फिर से सरकार काे चेताते हुए कहा है कि अभी वक्त है सरकार संभल जाए और अच्छे से काम करना शुरू कर दे.
 
इसी क्रम में सीजेपी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर देश में बढ़ती गरीबी, महंगाई और बेराेजगारी काे लेकर चिंता जताई है. पाेस्ट में कहा गया है कि चुनाव के दाैरान बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन सरकार बनने के बाद आम जनता काे अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता. संगठन ने लाेगाें से अपील की कि वे मतदान से पहले यह आकलन करें कि जिन प्रतिनिधियाें काे उन्हाेंने चुना था, उन्हाेंने अपने वादाें का कितना पालन किया. पाेस्ट में आगे कहा गया है कि देश काे बेहतर बुनियादी ढांचाें, स्वास्थ्य सेवाओं, स्कूल-काॅलेजाें, सड़क, बिजली, पानी और पर्यावरण संरक्षण पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है.
साथ ही यह भी कहा गया कि जब दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है, तब भारत काे भी इस दिशा में प्राथमिकता के साथ काम करना चाहिए. सीजेपी ने आराेप लगाया कि सरकार बनने के बाद अधिकांश नेता अपने वादे अ्नसर भूल जाते हैं.
 
हमारा काम था देश की व्यवस्था काे ठीक करना, वाे कर दिया !
आशुताेष रांका ने कहा कि हमारा काम था देश की व्यवस्था काे ठीक करना, वाे हमने कर दिया है. उन्हाेंने कहा कि देश के युवा क्या कर सकते हैं सरकार काे अच्छे से पता चल चुका है. तीन और साल बचे हैं ठीक ढंग से सरकार चलाइए और देश के युवाओं की बात जरूर सुनिए. उन्हाेंने कहा कि अगर सरकार इन तीन सालाें के भीतर अच्छे काम नहीं करती है. हम और बड़े-बड़े काम करने के तैयार हैं. इतना ही नहीं नीट के मामले में सरकार से सभी मांगे मनवाने और प्राेटेस्ट खत्म हाेने के बाद काॅकराेच जनता पार्टी एक्स पर लगाता एक्टिव है और सरकार की खामियां उजागर करने का प्रयास कर रही है.