देहूराेड, 2 अगस्त (आ.प्र.)
अवैध रूप से देसी बनावट की पिस्ताैल अपने पास रखने वाले एक युवक काे पुलिस ने रंगेहाथाें गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई शनिवार (1 अगस्त) की शाम पाैने सात बजे के करीब मामुर्डी स्थित साईनगर में की गई.
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में अरबाज युसुफ खान (उम्र-24 वर्ष, निवासी- मामुर्डी) काे गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में पुलिस कांस्टेबल पंकज भदाणे ने शनिवार (1 अगस्त) काे देहूराेड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिबंधात्मक शस्त्रबंदी आदेश लागू किया गया है. इसके बावजूद आराेपी अपने पास अवैध रूप से हथियार लेकर घूम रहा था. तलाशी के दाैरान आराेपी के कब्जे से 50 हजार रुपये मूल्य की एक देसी पिस्ताैल, मैगजीन और 2 हजार रुपये कीमत का एक जिंदा कारतूस इस प्रकार कुल 52 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है. इस मामले में आगे की जांच देहूराेड पुलिस कर रही है.