केरलम और कर्नाटक में भारी बारिश : 11 की मौत

बाढ़-भूस्खलन से 8 से ज्यादा लापता, छह हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों भेजा

    03-Aug-2026
Total Views |
 

heavyrain
नई दिल्ली, 2 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
देश के कई राज्याें में लगातार हाे रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है. केरलम में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड और बाढ़ से 8 लाेगाें की माैत हाे गई है, जबकि 8 लाेग लापता हैं. सरकार ने 209 राहत शिविर बनाए हैं, जहां 5,792 लाेगाें काे सुरक्षित पहुंचाया गया है.
 
कर्नाटक के शिवमाेग्गा जिले में रविवार सुबह लैंडस्लाइड में एक ही परिवार के तीन लाेगाें की माैत हाे गई.
मृतकाें में मल्लिकार्जुन (35), उनकी पत्नी नागवेणी (28) और 3 साल का बेटा संताेष शामिल हैं. हादसे के समय तीनाें पहाड़ी के पास बने घर में साे रहे थे. केरल में शनिवार काे हुई भारी बारिश के कारण राज्य के कई हिस्साें में भूस्खलन, जलभराव और संपत्ति काे नुकसान पहुंचा है. बारिश के कारण 27 मकान पूरी तरह नष्ट हाे गए हैं, जबकि 196 घराें काे आंशिक नुकसान पहुंचा है. वहीं कर्नाटक में रविवार तड़के शिवमाेगा जिले के इंदिरा नगर में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक झाेपड़ी दब जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्याें की माैत हाे गई, जिनमें एक तीन साल का बच्चा भी शामिल था.
 
मृतकाें की पहचान मल्लिकार्जुन (35), उनकी पत्नी नागवेनी (28) और उनके बेटे संताेष के रूप में हुई, जाे काेप्पल जिले के गंगावती तालुक के काेक्करेगारू गांव के निवासी थे.
पुलिस सूत्राें के अनुसार, परिवार साे रहा था जब सुबह करीब 2.30 बजे पहाड़ी का एक हिस्सा शेड पर गिर गया. सूत्राें ने बताया कि पास के एक शेड में रहने वाला एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हाे गया और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. क्षेत्र में लगातार हाे रही बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के कर्मियाें और पुलिस ने मलबे के नीचे से शवाें काे निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया. वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छतरू इलाके में शनिवार काे बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई.
 
कई मकानाें और दुकानाें काे नुकसान पहुंचा, दाे कारें बह गईं और सड़काें पर मलबा भर गया. एहतियात के ताैर पर किश्तवाड़, डाेडा और रामबन के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. वहीं उत्तरकाशी में यमुनाेत्री नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ. चमाेली के गाैचर के पास कमेड़ा में बद्रीनाथ हाईवे का 20 मीटर हिस्सा धंस गया, जिससे यातायात वन-वे कर दिया गया है. माैसम विभाग की ओर से राजस्थान, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मिजाेरम, मणिपुर और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. केरल में रविवार काे मूझियार, कल्लारकुट्टी, एराट्टयार, लाेअर पेरियार, पाेरिंगलकुथु बांधाें में रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात और गाेवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.