विरोध करने पर केस दर्ज कराना भाजपा की आदत

राहुल गांधी पर FIR होने के बाद TMC सांसद सौगत रॉय भड़के

    03-Aug-2026
Total Views |
 
TMC
काेलकता, 2 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
विराेध करने पर केस दर्ज कराना भाजपा की आदत रही है, यह बात टीएमसी सांसद साैगत राॅय ने कही. संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा का विराेध करने पर राहुल गांधी पर एफआईआर दाखिल करने के बाद टीएमसी सांसद भड़क उठे.
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद साैगत राॅय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर काे लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. उन्हाेंने रविवार काे कहा कि विपक्षी नेताओं का विराेध प्रदर्शन पूरी तरह जायज था. भाजपा की यह पुरानी कार्यशैली है कि जाे भी उसके खिलाफ आवाज उठाता है, उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं.
 
दरअसल, वाराणसी पुलिस ने संसद परिसर में हुए एक विराेध प्रदर्शन से जुड़े मामले में राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. शिकायत में आराेप लगाया गया है कि संसद परिसर में हुए प्रदर्शन के दाैरान धार्मिक भावनाओं काे ठेस पहुंचाने और आपत्तिजनक तरीके से विराेध दर्ज कराने का प्रयास किया गया था. यह विवाद 31 जुलाई काे संसद परिसर में हुए एक प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ. प्रदर्शन के दाैरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर मंदिर के पुजारी के वेश में पहुंचे थे. उनके साथ अन्य विपक्षी सांसदाें ने भी एक सांकेतिक नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें दानपात्र का इस्तेमाल करते हुए भ्रष्टाचार और चंदे के दुरुपयाेग के आराेपाें काे उठाया गया. विपक्ष का कहना था कि यह सरकार और उससे जुड़े मुद्दाें के खिलाफ प्रतीकात्मक विराेध था.
 
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी भाजपा काे घेरा
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने भी भाजपा सरकार की आलाेचना की. उन्हाेंने कहा कि सरकार विपक्षी सांसदाें पर एफआईआर दर्ज कराने में व्यस्त है, लेकिन जिन मुद्दाें से कराेड़ाें श्रद्धालुओं की भावनाएं जुड़ी हैं, उन पर चुप्पी साधे हुए है. खेड़ा ने आराेप लगाया कि राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित गड़बड़ी जैसे गंभीर आराेपाें पर सरकार जवाब देने के बजाय विपक्ष काे निशाना बना रही है.वहीं भाजपा ने इस पूरे प्रदर्शन की कड़ी आलाेचना की है. पार्टी का आराेप है कि विपक्षी नेताओं ने अपने विराेध प्रदर्शन के जरिए सनातन धर्म, धार्मिक परंपराओं और संताें का अपमान किया ह