1100 कलशों से आज होगा भव्य ‌‘सहस्रघट महारुद्राभिषेक‌’

पुष्करणा सेवा परिषद द्वारा आयोजन, शाम 6 बजे भव्य महाआरती व अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे

    30-Aug-2026
Total Views |

nbhgh 
नांदेड़ फाटा, 29 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 पुष्करणा सेवा परिषद, पुणे की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला सहस्रघट महारुद्राभिषेक इस वर्ष रविवार, 30 अगस्त 2026 को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा. श्रावण मास की पावन धार्मिक भावना को समर्पित यह आयोजन पुणे में बसे पुष्करणा समाज के साथ सभी शिवभक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा. इस अवसर पर भगवान शिव का 1100 कलशों से महारुद्राभिषेक किया जाएगा. इस दौरान दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक सहस्रघट महारुद्राभिषेक होगा इसके बाद शाम 6 बजे भव्य महाआरती की जाएगी. यह कार्यक्रम शिव गणेश मंदिर, कैनाल रोड, रघुनंदन हॉल के पास, नांदेड़ फाटा, पांडुरंग इंडस्ट्रियल एरिया में होगा. इसमेंजल, दूध, पंचामृत एवं अन्य पवित्र द्रव्यों से विधिवत अभिषेक के साथ रुद्रपाठ, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे. आयोजन की विशेषता इसका सामूहिक स्वरूप है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागी होंगे. रुद्रपाठ एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होने वाला यह अनुष्ठान श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और भक्तिमय अनुभव प्रदान करेगा. पुष्करणा सेवा परिषद, पुणे के अध्यक्ष संतोष बोहरा ने पुणे एवं आसपास के सभी शिवभक्तों और समाजबंधुओं से परिवार एवं मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महारुद्राभिषेक और महाआरती में सहभागी बनने का आग्रह किया है.