‘टेक फॉर गुड’ सम्मेलन डिजिटल युग में मार्गदर्शक : डॉ. सुधीर कुमार मारवा
पीसीसीओई में 10वें आईसीसीयूबीईए के समापन सत्र में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा
30-Aug-2026
Total Views |
निगड़ी, 29 अगस्त (आ.प्र.)
‘टेक फॉर गुड’ सम्मेलन डिजिटल युग में एक मार्गदर्शक है. इस सम्मेलन के माध्यम से तकनीक का उपयोग सामाजिक कल्याणकारी परिवर्तन के लिए होना चाहिए. केंद्र सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों के कारण भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( एआई), इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर तकनीक के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है. नए निवेश की इच्छा रखने वाले उद्यमियों के साथ-साथ युवा इंजीनियरों और शोधकर्ताओं के लिए इस क्षेत्र में कई अवसर उपलब्ध हो रहे हैं. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार मारवा ने इंजीनियरों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि उन्हें अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने और देश की विकास दर को बढ़ाने के लिए इन अवसरों का उपयोग करना चाहिए. पिंपरी चिंचवड़ एजुकेशन ट्रस्ट (पीसीईटी) के आकुर्डी स्थित पिंपरी चिंचवड़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (पीसीओई) में आईईईई पुणे सेक्शन के तकनीकी प्रायोजन और आईईईई सिग्नल प्रोसेसिंग सोसायटी, पुणे चैप्टर के सहयोग से आयोजित ‘टेक फॉर गुड: बिल्डिंग अ बेटर डिजिटल वर्ल्ड’ विषय पर आधारित 10वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीसीयूबीईए -2026 के समापन सत्र में डॉ. मारवा ने यह विचार व्यक्त किए.