मात्र 14 किमी का सफर, बिल आया 4000 रुपये !

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यूके से लौटी कंटेट क्रिएटर महिला ने ठगी की दी जानकारी

    31-Aug-2026
Total Views |
 
bill
बेंगलुरु , 30 अगस्त (वि.प्र.)
केवल 14 किमी के सफर का 4000 रु.बिल हुआ.बेंगलुरु एयरपाेर्ट पर यूके से लाैटी कंटेंट क्रिएटर महिला ने ठगी की बात बतायी.
 
तीन साल बाद भारत लाैटी एक यूके निवासी कंटेंट क्रिएटर और हीलिंग काेच ने बेंगलुरु एयरपाेर्ट पर टैक्सी चालक पर कथित ताैर पर ठगी करने का आराेप लगाया है. महिला का कहना है कि एयरपाेर्ट से महज 14 किलाेमीटर के सफर के लिए ड्राइवर ने उससे 4 हजार रुपए वसूले. बाद में उसे पता चला कि ड्राइवर ने जाे बिल दिया था, वह फर्जी था.महिला ने लिंक्डइन पर अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि तीन साल से भारत से बाहर रहने के कारण बेंगलुरु उसके लिए लगभग अनजान शहर था.उसे एयरपाेर्ट टैक्सी के किराए, उपलब्ध परिवहन विकल्पाें और सामान्य किराए की जानकारी नहीं थी. इसी का कथित ताैर पर फायदा उठाया गया. कंटेंट क्रिएटर अभीष्णा एन के मुताबिक, टैक्सी में बैठने से पहले उसने ड्राइवर से किराए के बारे में साफ ताैर पर पूछा था.ड्राइवर ने उसे बताया कि वह मीटर चार्ज के अनुसार से किराया लेगा. इस पर महिला ने ड्राइवर पर भराेसा किया और टैक्सी में बैठ गई. उन्हाेंने बताया कि मंजिल तक पहुंचने पर पता चला कि दूरी करीब 14 किलाेमीटर ही थी, लेकिन ड्राइवर ने उन्हें 4 हजार रुपए का बिल थमा दिया. बाद में जांच करने पर उन्हें पता चला कि यह बिल फर्जी था.
 
अबीष्णा ने कहा कि उन्हें शुरुआत में यह अहसास भी नहीं हुआ कि उनके साथ ठगी की जा रही है. तीन साल बाद भारत लाैटने और बेंगलुरु की स्थानीय व्यवस्था से अनजान हाेने के कारण उन्हाेंने मान लिया कि एयरपाेर्ट टैक्सी का किराया इसी तरह लिया जाता है. उन्हाेंने कहा कि 4 हजार रुपए का नुकसान निश्चित रूप से परेशान करने वाला था, लेकिन उससे ज्यादा चिंता इस बात की थी कि किसी अनजान शहर में आने वाले यात्री काे कितनी आसानी से निशाना बनाया जा सकता है.