'बीआरईएसई' हरित ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और सहयोग के अवसर प्रदान करेगा: प्रल्हाद जोशी

    31-Aug-2026
Total Views |

BRESE 
मुंबई, 30 अगस्त (आ.प्र.)
राज्य सरकार भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपाे (बीआरईएसई) 2026 में भागीदार राज्य के रूप में शामिल हाेगी. केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जाेशी ने शनिवार काे मुंबई में आयाेजित बीआरईएसई 2026 के राेडशाे में निवेशकाें, परियाेजना डेवलपर्स, वित्तीय संस्थानाें, उद्याेग जगत और अन्य हितधारकाें काे संबाेधित किया. उन्हाेंने कहा बीआरईएसई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी रुचि पैदा कर रहा है. यह आयाेजन 2 से 5 नवंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में हाेगा. सम्मेलन में 75 से अधिक देशाें के शासनाध्यक्ष व ऊर्जा मंत्री, वैश्विक निवेशक, प्राैद्याेगिकी प्रदाता तथा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े 25,000 से अधिक प्रतिभागियाें के शामिल हाेने की उम्मीद है.
 
बीआरईएसई 2026 में बीआरई समिट एंड एक्सपाे के साथ अंतरराष्ट्रीय साैर गठबंधन की 9वीं महासभा और ग्रीन हाइड्राेजन पर चाैथा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयाेजित किया जाएगा. जाेशी ने कहा कि यह सम्मेलन राज्याें काे अपनी परियाेजनाएं वैश्विक निवेशकाें के सामने प्रस्तुत करने तथा उद्याेग काे नए बाजाराें और साझेदारियाें की तलाश का अवसर देगा. महाराष्ट्र के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अतुल माेरेश्वर सावे ने कहा कि राज्य बीआरईएसई 2026 में भागीदार राज्य हाेगा. उन्हाेंने बताया कि महाराष्ट्र पीएम सूर्य घर याेजना के तहत सक्रिय विक्रेता नेटवर्क वाले प्रमुख राज्याें में शामिल है.