चित्रकूट, 30 अगस्त (वि.प्र.)
चित्रकूट में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हाे गए. इस बाढ़ में हजाराें लाेग फंस गए. रविवार काे करीब 700 काे हेलिकाॅप्टर से रेस््नयू किया गया. वहीं मंदाकिनी नदी ने 23 साल का रिकाॅर्ड ताेड़ दिया है. रामघाट से लेकर मंदिर-मठ डूब चुके हैं. कई पुल बह गए. इसके अलावा सड़काें पर नावें चल रहीं हैं.
मुख्यमंत्री साेमवार काे भी बाढ़ का का जायजा लेंगे. एनडीआरएफ की टीमें रेस््नयू ऑपरेशन में जुटी हैं. मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में बाढ़ जैसे हालात हैं.
मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे और यहां बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की. चित्रकूट में 18 घंटे से मूसलाधार बारिश के बाद मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट उफान पर है. तेज बहाव में रामघाट का 300 मीटर लंबा पुल बह गया. घराें और हाेटलाें में फंसे लाेगाें काे निकालने के लिए एयरफाेर्स के हेलिकाॅप्टर और एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक करीब 700 लाेगाें काे सुरक्षित स्थानाें पर पहुंचाया गया है. इनमें कुछ लाेगाें काे हेलिकाॅप्टर और अन्य काे नावाें के जरिए निकाला गया.