ISBM के पूर्व छात्रों का सम्मेलन संपन्न

    31-Aug-2026
Total Views |

 fedf
नांदे, 30 अगस्त (आ.प्र.)

भविष्य में ज्ञान-आधारित पीढ़ी बनाने के लिए नांदे स्थित इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया (ISBM) और छात्रों के विकास के लिए हमेशा साथ रहेंगे, इस संकल्प के साथ 2001-2003 बैच के पूर्व छात्रों का स्नेह- मिलन उत्साह से मनाया. 25 साल बाद एक साथ आए पूर्व छात्रों ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए संस्था द्वारा उनके व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व गुणों और व्यावसायिक निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया. इस मौके पर अमित दिवान, केतन रायकर, संदीप बक्षी, शालू शर्मा, अनिरुद्ध जैन, नीरज कपूर, अर्पणा इंगले सहित अन्य छात्र उपस्थित थे. संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा, बैच के कई लोग बहुराष्ट्रीय कंपनियों, मीडिया क्षेत्र में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत हैं और कुछ ने सफल उद्यमी के रूप में भी पहचान बनाई है. उनके अनुभव से वर्तमान छात्रों को प्रेरणा और सही दिशा मिलेगी. पूर्व छात्र संदीप बक्षी ने कहां, छात्र जीवन के दौरान संस्था के दरवाजे खोलने से लेकर लैब, लाइब्रेरी चलाने तक की जिम्मेदारी छात्रों पर थी. संस्था को अपनी मानकर काम करने और उद्योग खड़ा करने की सीख मिली. यही मेरा पहला ‌‘स्टार्टअप‌’ था. पूर्व छात्र नीरज कपूर ने कहा, ‌‘कभी हार मत मानो‌’ की सीख आज भी हर चुनौती का सामना करते समय प्रेरणा देती है.