जयपुर/नई दिल्ली, 30 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
नीट परीक्षा में रविवार काे जयपुर में नीट पीजी परीक्षा में टे्निनकल गड़बड़ी के नाम पर नकल का आराेप लगाते हुए छात्राें ने फिर हंगामा किया.
करीब 20 बार सिस्टम हैंग हाेने से भारी अफरातफरी मच गई. छात्राें ने पेपर लीक की आशंका जताते हुए राेष प्रदर्शन किया. इससे एनटीए एक बार फिर सवालाें के घेरे में आ गई. बता देें कि सेंटर पर बिजली जाने से परीक्षा बार-बार रुकती रही. भारी हंगामें के चलते अंततः परीक्षा रद्द करनी पड़ी.
अब इस सेंटर की परीक्षा 5 सितंबर काे दाेबारा हाेगी. बता दें कि देशभर के 339 शहराें में 1111 सेंटर पर 2.73 लाख से ज्यादा छात्राें ने परीक्षा दी.
विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार दाे घंटे में 10 बार तक एग्जाम बाधित हुआ.
परीक्षा खत्म हाेने के बाद से सैकड़ाें की संख्या में परीक्षार्थी विराेध-प्रदर्शन किया. हंगामा बढ़ता देख इस सेंटर की परीक्षा कैंसिल कर दी गई है. इस केंद्र पर अब 5 सितंबर काे फिर से परीक्षा हाेगी. छात्राें के अनुसार, परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू हाेनी थी, लेकिन इसे करीब 10 बजे शुरू किया गया.
बार-बार बंद हाेने के बाद कुछ कंप्यूटर्स काे फिर से स्टार्ट करने के बाद स्क्रीन पर 3 से 4 सवाल ही दिखाई दिए. जबकि कुछ छात्राें के सिस्टम पर 5 से 6 सवाल आने के बाद फिर कंप्यूटर बंद हाे गए. पेपरलीक के आराेपाें के कारण 3 मई काे हुई छएएढ-णॠ 2026 की परीक्षा रद्द हाे गई थी. इसके बाद एनटीए ने 21 जून काे दाेबारा परीक्षा कराई थी.
पेपरलीक के तार जयपुर सहित राजस्थान के कई शहराें से जुड़े थे.
इसमें राजस्थान से गिरफ्तारियां भी हुई थीं. देशभर में रविवार काे 2.63 लाख से ज्यादा उम्मीदवाराें के लिए नीट-पीजी 2026 की परीक्षा सफलतापूर्वक आयाेजित की गई. हालांकि, राजस्थान के जयपुर में सीतापुरा स्थित दाे केंद्राें पर बिजली की खराबी के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई.
अभ्यर्थियाें ने आराेप लगाया कि परीक्षा के दाैरान कंप्यूटर बार-बार बंद हाे रहे थे.
तकनीकी समस्या आ रही थी. अभ्यर्थियाें ने परीक्षा केंद्र के बाहर प्रदर्शन भी किया.
उन्हाेंने कहा कि कंप्यूटर दाेबारा शुरू हाेने के बाद कई सिस्टम पर केवल कुछ सवाल दिखाई दिए और फिर कंप्यूटर बंद हाे गया.
इसके बाद नेशनल बाेर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने बताया कि इन सेंटराें पर पंजीकृत सभी 2,445 अभ्यर्थियाें की परीक्षा 5 सितंबर काे दाेपहर 3 बजे दाेबारा हाेगी.