नेपाल में महात्रासदी के बाद अब महामारी का खतरा !

मलबों में फंसी लाशों के चलते बीमारियों के पैर पसारने से नई चुनौती

    31-Aug-2026
Total Views |
 
nepal
काठमांडू, 30 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
नेपाल में महात्रासदी के बाद अब महामारी का खतरा पैदा हाे गया है.
मलबाें में फंसी लाशाें के चलते बीमारियाें के पैर पसारने से अब नई चुनाैतियां सामने आने से मुसीबतें बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है. वहीं दूसरी ओर नेपाल हाइड्राेपावर प्राेजे्नट्स की सुरंगाें में 898 कर्मचारी अभी भी फंसे हुए हैं. उन्हें पाइप से हवा पहुंचाई जा रही है. मृतकाें का आंकड़ा 800 के पार पहुंच गया है. हजाराें लाेग अभी भी लापता हैं. अपनाें काे तलाश रहे लाेगाें की उम्मीदें धीरे-धीरे टूट रहीं हैं. सैकड़ाें लाेग खुले आसमान के नीचे रहने काे मजबूर हैं. नेपाल में बाढ़ के बाद हाइड्राेपावर प्राेजेक्ट्स की सुरंगाें में फंसे कर्मचारियाें काे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.
 
जबकि 361 कर्मचारियाें काे अब तक बचाया जा चुका है. त्रिशूली-3 ‘एफ हाइड्राेपावर प्राेजेक्ट की सुरंग में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में कुछ कामयाबी मिली है. बचावकर्मी मशीनाें की मदद से मिट्टी और गाद हटा रहे हैं. सुरंग में 6 इंच का छेद कर पाइप के जरिए हवा पहुंचाई जा रही है.