युवाओं को रोजगार देने का काम शिवसेना करेगी : सचिन अहीर

    31-Aug-2026
Total Views |

naukri 
चिंचवड़, 30 अगस्त (आ.प्र.)
पिंपरी-चिंचवड़ शिवसेना का राेज़गार मेला असल में राष्ट्र निर्माण की दही-हांडी है. जब हर परिवार के बेराेज़गार काे राेज़गार मिलता है, ताे वह परिवार आर्थिक रूप से सक्षम हाेता है. परिवार सक्षम हाेगा तभी देश सक्षम हाेकर विकसित बनेगा. आज युवाओं के चेहरे पर तनाव महसूस हाे रहा है, उन्हें राेज़गार देने का काम शिवसेना करेगी.
 
हमारे नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में उरण और पनवेल क्षेत्राें में बड़े पैमाने पर राेज़गार उपलब्ध कराने की याेजना बनाई गई है.
पिंपरी, चिंचवड़, चाकण और तलेगांव के इस औद्याेगिक क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कंपनियाें का जाल विकसित हुआ है, यहां भी बड़े पैमाने पर राेज़गार उपलब्ध हैं. प्रत्यक्ष रूप से बेराेज़गार युवक-युवतियाें और कंपनी प्रबंधन के बीच सही समन्वय साधने का काम सांसद श्रीरंग बारणे के मार्गदर्शन में आयाेजित इस राेज़गार मेले के ज़रिए हाेगा.
 
सरकार भी सरकारी नाैकरियां उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है. ऐसे राेज़गार मेले हर ज़िले और तहसील में आयाेजित किए जाने चाहिए. संसदरत्न सांसद श्रीरंग बारणे का दिल्ली में कैबिनेट मंत्रियाें से भी अधिक प्रभाव है. उन्हाेंने अपनी विश्वसनीयता बनाई है. अब आशा है कि उन्हें दिल्ली में मंत्री पद मिले. सांसद श्रीरंग बारणे लेने वालाें के पक्ष में नहीं, बल्कि देने वालाें के पक्ष में हैं. वे इन बेराेज़गाराें काे राेज़गार उपलब्ध कराकर देंगे, यह बात विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहीर ने कही.