सनाय की पत्तियाें में माैजूद गुण पेट की बीमारी, त्वचा राेग, माेटापा, लिवर और दिल की बीमारी में लाभदायक हाेते हैं.
आयुर्वेद में माैजूद कई जड़ी-बूटियां पेट से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद हाेती हैं. इनमें से एक सनाय भी है. है. सनाय में लै्नसेटिव गुण हाेते हैंं. जाे कब्ज की समस्या काे दूर करने में मदद करते हैं. कब्ज के कारण पाइल्स हाे सकता है, इसलिए कब्ज दूर हाेने से बवासीर के लक्षणाें में भी राहत मिल सकती है.
पाचन काे बेहतर बनाने के लिए आप इसकी पत्तियाें की चाय बनाकर सेवन कर सकते हैं. इसमें माैजूद गुण आंताें काे साफ करने में मदद करते हैं. जिसमें पेट अच्छी तरह से साफ हाे जाता है. सनाय में एंटी-हेल्मिन्थिक गुण हाेते हैं, जाे पेट के कीड़े से राहत दिलाते हैं. इसकी पत्तियाें का इस्तेमाल त्वचा के संक्रमण काे दूर करके खुजली की समस्या से राहत पाने और सूजन काे कम करने में किया जा सकता है.
सनाय पत्ते काे हर्बल टी के रूप में सेवन करने से माेटापे काे कम करने में मदद मिलती है. इसकी पत्तियाें का सेवन करने से गुड़ काेलेस्ट्राॅल बढ़ता है. इतना ही नहीं यह बैड काेलस्ट्राॅल काे कम करने में असरकारी हाेता है. ऐसे में इसकी पत्तियाें से बनी चाय का सेवन करने से लिवर की समस्याओं से बचाव हाे सकता हैैं.