चिंचवड़, 30 अगस्त (आ.प्र.)
संघर्ष और साधना का दूसरा नाम आशाताई भाेसले हैं. ऐसी महान हस्ती के नाम पर पुरस्कार मिलना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है. लतादीदी, आशाताई, हृदयनाथजी और उषाताई के गाने सुनकर मैं बड़ी हुई हूं.
संघर्ष और साधना का दूसरा नाम आशाताई भाेसले हैं. ऐसी महान हस्ती के नाम पर पुरस्कार मिलना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है. लतादीदी, आशाताई, हृदयनाथजी और उषाताई के गाने सुनकर मैं बड़ी हुई हूं.
संगीत का ‘सा’ भी इन्हीं से सीखा है. मैं खुद में आशाताई काे ढालने का प्रयास करती हूं. जब मेरा पहला मराठी गाना ‘गणराज रंगी नाचताे’ रिकाॅर्ड हुआ था, तब मैं 13 साल की थी. आशाताई के गानाें से मुझे प्रेरणा मिलती है. मैं भाऊसाहेब भाेईर के निमंत्रण काे स्वीकार करती हूं और जल्द ही पिंपरी-चिंचवड़ शहर के लिए एक संगीतमय कार्यक्रम करने का आश्वासन देती हूं, यह विचार अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायिका श्रेया घाेषाल ने ‘21वें आशा भाेसले पुरस्कार’ स्वीकार करने के बाद व्यक्त किए.
अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद, पिंपरी-चिंचवड़ कलारंग प्रतिष्ठान और सिद्धिविनायक ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में, राष्ट्रीय स्तर पर संगीत क्षेत्र में उल्लेखनीय याेगदान के लिए इस वर्ष का प्रतिष्ठित ‘21वां आशा भाेसले पुरस्कार-2026’ सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका श्रेया घाेषाल काे वरिष्ठ संगीतकार पं. हृदयनाथ मंगेशकर के हाथाें शनिवार काे प्रा. रामकृष्ण माेरे प्रेक्षागृह, चिंचवड़ में आयाेजित एक भव्य समाराेह में प्रदान किया गया. इस अवसर पर अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद पिंपरी-चिंचवड़ शाखा के अध्यक्ष भाऊसाहेब भाेईर, विधायक अमित गाेरखे, पूर्व महापाैर व नगरसेवक याेगेश बहल, पिंपरी-चिंचवड़ मनपा आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी, उद्याेगपति कृष्ण कुमार गाेयल, नगरसेवक गाैरव घुले के साथ-साथ मानसी भाेईर-घुले, वंदना घांगुर्डे, रुणाल सांकला, दिलीप काटकर, हर्षवर्धन भाेईर, किरण येवलेकर, राजू बंग और गाैरी लाेंढे आदि उपस्थित थे.
यह पुरस्कार 1,11,000 रुपये नकद, शाॅल, श्रीफल (नारियल) व स्मृति चिन्ह पं. हृदयनाथ मंगेशकर के हाथाें और पैठणी साड़ी मानसी भाेईर-घुले के हाथाें श्रेया घाेषाल काे प्रदान की गई. पंडित हृदयनाथ मंगेशकर ने श्रेया घाेषाल काे आशीर्वाद देते हुए कहा, मैं श्रेया काे बचपन से देख रहा हूं. सबसे पहले षण्मुखानंद हाॅल में मेरा ही गाना गाते हुए मैंने उसे देखा था. तभी उसे आशीर्वाद दिया था कि तुम बहुत अच्छा गाती हाे.