ताशकंद, 30 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
पीएम माेदी ने ताशकंद में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शाैकत मिर्जियाेयेव के साथ द्विपक्षीय बातचीत के बाद दाेनाें देशाें के रणनीतिक रिश्ताें काे नई ऊंचाई देने की घाेषणा की है. साझा प्रेस काॅन्फ्रेंस में पीएम माेदी ने बताया कि भारत और उज्बेकिस्तान असैन्य परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए यूरेनियम की लाॅन्ग टर्म सप्लाई की व्यवस्था तैयार करने पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. जानकारी के अनुसार भारत-उज्बेकिस्तान के बीच व्यापार 500 कराेड़ डाॅलर के पार जाएगा. ताशकंद में माेदी की उपस्थिति में यूरेनियम, निवेश, इंफ्रास्ट्र्नचर, टे्ननाेलाॅजी काे लेकर सहमति बन गई है. इस माैके पर पीएम माेदी ने कहा- दाेनाें देश मिलकर हथियाराें का उत्पादन और नई तकनीक विकसित करेंगे. उन्हाेंने कहा- आतंकवाद दाेनाें देशाें के लिए खतरा है. वहीं उज्बेक राष्ट्रपति ने कहा- भारत हमारा भराेसेमंद दाेस्त है.
उन्हाेंने कहा हमारे देश में भारतीयाें के लिए 30 दिन की वीजा व्यवस्था मु्नत रहेगी.
इस माैके पर प्रधानमंत्री माेदी उज्बेकिस्तान के सर्वाेच्च सम्मान से नवाजे गए. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार पीएम माेदी ने इस दाैरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हम यूरेनियम की सप्लाई के लिए एक लंबी अवधि की व्यवस्था भी करेंगे.
यूरेनियम पर दाेनाें देशाें के बीत समझाैता काफी महत्वपूर्ण हाे सकता है. पीएम माेदी ने कहा कि इस वर्ष हम अपनी रणनीतिक साझेदारी की 15वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. इस विशेष अवसर पर, हम अपने संबंधाें काे ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जा रहे हैं. हम इस ढांचे के भीतर ठाेस लक्ष्य तय करके आगे बढ़ेंगे. 2030 तक 5 अरब अमेरिकी डाॅलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय किया गया. उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियाेयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के दाैरान प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने कहा, मैंने आपकी किताब देखी. इसमें आपने हमारे आपसी आर्थिक सहयाेग काे आगे बढ़ाने के लिए प्रमुख क्षेत्राें में कई प्राेजेक्ट्स की पहचान की है और आगे बढ़ने के लिए एक समय-सीमा तय की है. मैं इस पहल की सराहना करता हूं्. मुझे भराेसा है कि साथ मिलकर काम करने से हम इस दिशा में तेजी से प्रगति करेंगे.