वल्लभनगर एसटी बस डिपो में सुविधाओं की भारी कमी

यात्रियों के लिए शौचालय तथा पीने के स्वच्छ पानी तक की व्यवस्था नहीं

    31-Aug-2026
Total Views |
 
bus
वल्लभनगर, 30 अगस्त (आ.प्र.)
पिंपरी-चिंचवड़ शहर के महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र के रूप में पहचाने जाने वाले वल्लभनगर डिपाे में सुविधाओं की भारी बदहाली का नज़ारा देखने काे मिल रहा है. यात्रियाें काे सेवा देने वाली एसटी बसाें की मरम्मत और देखभाल करने वाले कर्मचारियाें काे ही पानी, शाैचालय और सुरक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जाे एक चाैंकाने वाली स्थिति है. एक तरफ डिपाे के शाैचालयाें में पानी की एक बूंद नहीं है, वहीं दूसरी तरफ बस धुलाई केंद्र में बड़े पैमाने पर पानी उपलब्ध हाेने का विराेधाभास दिख रहा है.
 
शाैचालयाें में पानी नहीं, कर्मचारियाें की भागदाैड़ डिपाे के मैकेनिकल विभाग और मैकेनिक कर्मचारियाें के लिए कार्यस्थल पर शाैचालय की सुविधा है, लेकिन उसका उपयाेग करना मुश्किल हाे गया है. पाइप जाम हाेने से जल आपूर्ति बंद है और प्लंबिंग का पाइप भी टूटा हुआ है, ऐसा कर्मचारियाें का कहना है. इस कारण कर्मचारियाें काे डिपाे के बाहर स्थित शाैचालयाें का सहारा लेना पड़ रहा है. इससे उनका समय भी व्यर्थ जा रहा है, ऐसी शिकायत कर्मचारियाें ने की है.
 
गाड़ियां धाेने में पानी बर्बाद हाे रहा वाशिंग सेंटर पर गाड़ियां धाेते समय भारी मात्रा में पानी का उपयाेग किया जाता है. लाखाें लीटर पानी व्यर्थ बहने का चित्र दिख रहा है, जबकि कर्मचारियाें के उपयाेग वाले शाैचालय में पानी की एक बूंद भी उपलब्ध न हाेना व्यवस्था की कमियाें काे उजागर करता है. इस स्थिति के कारण पानी की री-साइकिलिंग या उचित प्रबंधन की आवश्यकता सामने आई है.
 
सांपाें की आवाजाही से कर्मचारियाें में डर डिपाे परिसर में गंदगी, रुके हुए पानी और कचरे के कारण घाेणस (रसेल वाइपर) जैसे ज़हरीले सांपाें की आवाजाही बढ़ने की शिकायत है. इसके चलते यांत्रिकी विभाग के कर्मचारियाें काे हथेली पर जान रखकर काम करना पड़ रहा है. यात्री परिसर में भी गंदगी बने रहने से सुरक्षा का सवाल खड़ा हाे गया है.
 
पानी की बाेतल की दराें में भी मनमानी? डिपाे में ‘नाथजल’ पानी की बाेतल 15 रुपये की हाेने के बावजूद उसे 20 रुपये में बेचा जा रहा है. इस संबंध में संबंधित प्रशासन काे दर सूची, बिक्री दर और ली जाने वाली वास्तविक कीमत की जांच करनी चाहिए, ऐसी मांग नागरिक कर रहे हैं.