नई दिल्ली, 3 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह काे महिला पहलवानाें से जुड़े याैन शाेषण मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू काेर्ट ने बरी कर दिया. साेमवार काे फैसले के वक्त पूर्व सांसद बृजभूषण और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व सचिव विनाेद ताेमर काेर्ट में माैजूद रहे. फैसले के बाद बृजभूषण ने कहा-जज ने कहा कि बृजभूषण और विनाेद ताेमर आप लाेगाें काे बाइज्जत बरी किया जाता है. मैंने पहले कहा था कि अगर काेई आराेप साबित हाे जाएगा ताे मैं फांसी पर लटक जाऊंगा. मेरे लिए खुशी का दिन है. हाेइहि साेइ जाे राम रचि राखा. काेर्ट के फैसले के बाद पहलवान विनेश फाेगाट और बजरंग पूनिया ने कहा- हमने उम्मीद नहीं छाेड़ी है.
हाईकाेर्ट में फैसले काे चुनाैती देंगे. याैन शाेषण का यह मामला जनवरी 2023 में सामने आया था.
पूरा सिस्टम बचाने में जुटा था :
विनेश फोगाट विनेश फाेगाट विनेश फाेगाट ने साेमवार काे कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ याैन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाली महिला पहलवान अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करेंगी.
फैसले पर विनेश फाेगाट ने गहरी निराशा व्यक्त की है. उन्हाेंने आराेप लगाया कि शुरू से ही पूरा प्रशासन, सरकार और व्यवस्था बृजभूषण काे बचाने में लगी थी.