आदर्श विद्यालय प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों को मदद प्रदान

प्रो.डॉ. संजय बी. चोरडिया के जन्मदिन पर छात्र-छात्राओं को छतरियों का वितरण

    04-Aug-2026
Total Views |

vsv 
बावधन, 3 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया के 65वें जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी श्रृंखला के तहत पुणे के ‌‘आदर्श विद्यालय‌’ प्राथमिक स्कूल की छात्राओं को छतरियों का वितरण किया गया.इस कार्यक्रम के दौरान आदर्श विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलिमा लांजेवार, स्कूल की सभी शिक्षिकाएं, साथ ही राम घायतिडक (पाटिल), पुणे जिला महासचिव प्रदीप घाडगे, नरसिंह भंडारी आदि उपस्थित थे. छात्रों ने इस पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए ‌‘सूर्यदत्त‌’ का आभार व्यक्त किया.प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया के 65वें जन्मदिन के अवसर पर ‌‘65 वर्ष - 65 समाजोपयोगी उपक्रम‌’ की संकल्पना के तहत सूर्यदत्त की उपाध्यक्षा एवं सचिव सुषमा चोरडिया के मार्गदर्शन में कई सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, छातों का वितरण करने का यह उपक्रम लड़कियों को यह वेिशास दिलाने का प्रयास है कि उनकी शिक्षा की यात्रा में समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है. जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन निरंतर कार्य करता रहेगा.प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया ने कहा, जन्मदिन केवल खुशियां मनाने का दिन नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूत करने का एक अवसर होता है. विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी लाना और उनकी शिक्षा की यात्रा में थोड़ा सा ही सही, योगदान देना, यही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है.