रांची, 3 अगस्त (वि.प्र.)
झारखंड की राजधानी रांची में छात्राें के आंदाेलन में उमड़ रही भारी भीड़. परीक्षा में सुधार हेतु छात्र नेता देवेंद्रनाथ महताें ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है. रांची में बड़ी संख्या में छात्रछात्राओं ने मशाल जुलूस निकाला. अभिजीत दीपके भी छात्राें के आंदाेलन कर समर्थन किया है.
उनकी मांग है कि झारखंड लाेक सेवा आयाेग (जेपीएससी) की 14वीं परीक्षा काे रद्द किया जाए. उन्हाेंने कई अन्य प्रतियाेगी परीक्षाओं में भी गड़बड़ी हाेने का आराेप भी लगाया है. छात्राें की मांग है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी हाे.
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ उमड़ रही है. काॅकराेच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने छात्राें के आंदाेलन काे समर्थन दिया है. दीपके ने कहा है कि उनकी पार्टी छात्राें के साथ खड़ी है. आंदाेलन के समर्थन में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महताे भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. महताे ने कहा कि वह राज्य सरकार काे घुटने टेकने के लिए मजबूर कर देंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए दबाव डालेंगे कि इस मामले के सभी दाेषियाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई हाे.
उन्हाेंने कहा कि चाैथे प्रिलिमनरी टेस्ट काे भी रद्द किया जाना चाहिए. उन्हाेंने कहा कि 5 जुलाई से छात्राें का आंदाेलन चल रहा है. इस संबंध में महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की जा चुकी है और छात्र मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं. उन्हाेंने कहा कि वह इस संबंध में सरकार काे जरूरी सबूत भी साैंप चुके हैं. महताे ने कहा कि इस मामले में श्वेता गुप्ता, अभय तिवारी सहित कई लाेगाें की गिरफ्तारी हाे चुकी है. उन्हाेंने कहा कि छात्राें की ओर से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई है. महताे ने आराेप लगाया कि झारखंड सरकार के रवैये की वजह से छात्राें का मनाेबल टूट रहा है.
महताे ने कहा कि जब तक सरकार उनकी बात काे नहीं मानेगी तब तक वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे. उन्हाेंने यह भी आराेप लगाया कि झारखंड के छात्राें काे पिछले 26 सालाें से ठगा जा रहा है और सभी छात्र इस लड़ाई काे लड़ने के लिए तैयार हैं.