पीओजीएस द्वारा स्तनपान पर ‘लेक्टेकॉन-2026‌’ परिषद संपन्न

चुनौतियों और उपाय योजनाओं पर हुई चर्चा; शिशुओं के स्वास्थ्य हेतु स्तनपान के महत्व पर जोर

    04-Aug-2026
Total Views |
 
gvrfsg
शिवाजीनगर, 3 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

द पुणे ऑब्स्टेट्रिकए न्ड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी (पीओजीएस द्वारा द असोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटीज (एएमओजीएस) की स्तनपान स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित ‌‘लेक्टेकॉन 2026‌’ एक दिवसीय परिषद हाल ही में संपन्न हुई. ‌‘आज का स्तनपान, कल के सशक्त शिशु, स्वस्थ परिवार और उज्ज्वल भविष्य‌’ यह परिषद की संकल्पना थी. कार्यक्रम में पीओजीएस के स्पेक्युलम इस नियतकालिक और स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले पोस्टर्स का प्रकाशन किया गया. उद्घाटन के दौरान इंटरनॅशनल फेडरेशन ऑफ गायनेकोलॉजी न्ड ऑब्स्टेट्रिक्स (फिगो) की फिगो वेलवुमन हेल्थकेअर उपक्रम की विभागीय संचालक डॉ. हेमा दिवेकर, लॅक्टेकॉन की संयोजक डॉ. मंगला वाणी, पीओजीएस की अध्यक्ष डॉ. उमा वानखेड़े, सरसचिव डॉ. चारुलता बापये, कोषाध्यक्ष डॉ. अमोल लुंकड, वैद्यकीय सचिव डॉ. अर्चना पुंगालिया और फॉग्सी की उपाध्यक्ष डॉ. मीनू अग्रवाल आदि मान्यवर उपस्थित थे. परिषद में स्तनपान से संबंधित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया गया. प्रसूति विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, लेक्टेशन कन्सल्टेंट्‌‍स, नर्सिंग स्टाफ तथा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के अन्य विशेषज्ञों ने परिषद में भाग लिया. माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व को रेखांकित करने के साथ-साथ स्तनपान से संबंधित आधुनिक पद्धतियों, चुनौतियों और उनके प्रभावी उपाय योजनाओं पर भी परिषद में चर्चा की गई.